हमसे जुड़े

Follow us

22.1 C
Chandigarh
Sunday, April 5, 2026
More
    Home देश पश्चिम बंगाल:...

    पश्चिम बंगाल: श्मशान जा रही गाड़ी की ट्रक से टक्कर, 18 मरे

    Rajkot News
    सांकेतिक फोटो

    कोलकाता। पश्चिम बंगाल में शनिवार रात नदिया के हांसखाली इलाके में एक भीषण हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई। जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हैं। जिन्हें लोगों की मदद से इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस मामले में गहनता से छानबीन कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार नदिया के हांसखाली इलाके में उत्तर 24 परगना के बागदा से मेटाडोर में शव लेकर 20 से ज्यादा लोग नवद्वीप श्मशान की ओर जा रहे थे।

    हांसखाली थाना इलाके के फूलबाड़ी इलाके में सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से मेटाडोर की टक्कर हो गई। दुर्घटना इतनी भयानक थी कि इस हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई। वहीं पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, प्राथमिक अनुमान है कि घने कोहरे और तेज गति की वजह से ही दुर्घटना हुई है। दुर्घटना की वजह जानने के लिए पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहां उनका इलाज किया जा रहा है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here