हमसे जुड़े

Follow us

11.4 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home देश West Bengal L...

    West Bengal Live Updates: बंगाल में 18 पर भाजपा 17 पर तृणमूल व 2 पर कांग्रेस आगे

    West Bengal, Lok Sabha, Election

    कोलकाता, sach kahoon। पश्चिम बंगाल में कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना जारी है। बंगाल में 37 सीटों के रुझान सामने हैं 18 पर भाजपा 17 पर तृणमूल व 2 पर कांग्रेस आगे चल रही है। आसनसोल से भाजपा प्रत्याशी बाबुल सुप्रियो आगे चल रहे हैं। बहरामपुर से कांग्रेस और मालदा दक्षिण लोकसभा सीट से कांग्रेस आगे है। दार्जिलिंग सीट से भाजपा, जलपाईगुड़ी सीट से एटीएमसी आगे चल रही है। जयनगर और बीरभूम से तृणमूल आगे चल रही है। अलीपुरद्वार में भाजपा आगे है।

    जयनगर से तृणमूल कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिमा मंडल आगे

    घाटाल से टीएमसी प्रार्थी देव आगे चल रहे हैं। जयनगर से तृणमूल कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिमा मंडल आगे चल रही हैं। रायगंज सीट से भाजपा आगे। सुबह नौ बजे तक तृणमूल नौ व भाजपा चार तथा कांग्रेस तीन सीटों पर आगे। प्रथम राउंड में वाम का खाता नहीं खुला। हुगली लोकसभा सीट से लॉकेट चटर्जी आगे। डायमंड से भाजपा आगे, ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी पीछे। कूचबिहार में तृणमूल कांग्रेस के परेशचंद्र अधिकारी 3871 वोट से आगे। वर्द्धमान दुर्गापुर से तृणमूल प्रत्याशी 29 वोट से आगे।

    42 सीटों पर किसके सिर सजेगा जीत का सेहरा

    पिछले करीब तीन माह से पश्चिम बंगाल, देश और विदेश के लोगों को जिस पल का बेसब्री से इंतजार था, वह आज पूरा हो जाएगा। बंगाल की 42 सीटों पर किसके सिर सजेगा जीत का सेहरा इसे लेकर 466 प्रत्याशियों के साथ-साथ बंगाल के करीब सवा नौ करोड़ लोग बेताब हैं। आवाम का निर्णायक फैसला आज सामने आ जाएगा। इस दफा लोकसभा चुनाव में भाग्य आजमा रहे 466 प्रत्याशियों में से 42 सांसद चुनने के लिए सर्वाधिक 5.72 करोड़ से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया है। इनमें कई ऐसे प्रत्याशी हैं, जो फिल्म, कला और करोड़पति है। वहीं कुछ ऐसे भी हैं जो पिछले दो से तीन बार सांसद रह चुके हैं। इनमें तृणमूल, भाजपा व वाममोर्चा और कांग्रेस से प्रत्याशी सर्वाधिक हैं।

    कुल 58 मतगणना केंद्रों में 379 काउंटिंग हाल और 4668 मतगणना टेबल बनाए गए हैं। सुबह आठ बजे से मतों की गिनती का काम शुरू होगा। इसके लिए करीब 25000 कर्मियों को तैनात किया गया है। वोटों की गिनती सही से हो इसके लिए 135 पर्यवेक्षक और करीब इतने ही पीठासीन अधिकारी तैनात किए गए हैं। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 200 कंपनियों के साथ राज्य पुलिस के हजारों जवानों को तैनात किया गया है। बताया गया है कि मत“णना के लिए त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है और मतदान की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई जाएगी, वेब कास्टिंग के भी इंतजाम रहेगी, ताकि किसी प्रकार की गड़बड़ी की गुंजाइश न रहे। कहा कि दोपहर भोजन तक बहुत हद तक स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।

    पहला राउंड

    • भाजपा बाबुल सुप्रियो 36672
    • टीएमसी मुनमुन सेन 15293
    • माकपा गौरांग चटर्जी 6060
    • कांग्रेस विश्वरूप मंडल 1572
    • बंगाल में मतगणना
    • कुल उम्मीदवार-466
    • महिला उम्मीदवार-54
    • कुल मतदाता-6,98,59,739
    • पुरुष मतदाता-3,57,83,463
    • महिला मतदाता-3,39,75,979
    • अन्य मतदाता- 1426
    • कुल मतदान प्रतिशत-81.90

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।