हमसे जुड़े

Follow us

16.1 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी पश्चिम उत्तर ...

    पश्चिम उत्तर प्रदेश अलग राज्य सभी के सहयोग से बनेगा: डॉ सतेंद्र सिंह

    Ghaziabad News
    Ghaziabad News: पश्चिम उत्तर प्रदेश अलग राज्य सभी के सहयोग से बनेगा: डॉ सतेंद्र सिंह

    पश्चिमांचल निर्माण पार्टी के शिविर कार्यालय पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश अलग राज्य के लिए लड़ाई लड़ने वाले विभिन्न संगठन के पदाधिकारियों की बैठक संपन्न, हुए महत्पूर्ण निर्णय | Ghaziabad News

    • अब समय आ गया है संयुक्त रुप से इस लड़ाई को लड़े: कर्नल सुधीर कुमार
    • संयुक्त मोर्चा का नाम पश्चिमांचल प्रदेश संयुक्त मोर्चा रखा जाए: इमरान राव

    गाजियाबाद (सच कहूँ/रविंद्र सिंह)। Ghaziabad News: पश्चिमांचल निर्माण पार्टी के शिविर कार्यालय पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश अलग राज्य के लिए लड़ाई लड़ने वाले विभिन्न संगठन के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित हुई । बैठक की अध्यक्षता पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगतसिंह वर्मा व संचालन राष्ट्रीय प्रवक्ता संजीव मासूम ने किया।पश्चिम प्रदेश निर्माण मोर्चा के केंद्रीय महासचिव कर्नल सुधीर कुमार ने कहा कि पश्चिम उत्तर प्रदेश अलग राज्य के लिए आप सभी लोग विगत कई वर्षो से लड़ाई लड़ रहे हैं लेकिन इसके उपरांत भी सफलता नही मिल पाई है अब समय आ गया है कि हम सब एक साथ संयुक्त रुप से इस लड़ाई को लड़े। Ghaziabad News

    पश्चिमी प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगतसिंह वर्मा ने प्रस्ताव का समर्थन करते हुए कहा कि आये हुए सभी संगठन के लोग अपने अपने विचार व्यक्त करें कि संयुक्त मोर्चा का स्वरुप व कार्य योजना किस प्रकार की होनी चाहिए। उत्तम प्रदेश निर्माण संगठन के प्रदेश सचिव इमरान राव ने कहा कि संयुक्त मोर्चा का नाम पश्चिमांचल प्रदेश संयुक्त मोर्चा रखा जाए सभी संगठन के पदाधिकारियों ने इमरान राव के प्रस्ताव का स्वागत किया।हिन्द आर्मी संगठन के अध्यक्ष नितिन स्वामी वैरागी ने कहा कि मै पिछले एक माह से काली नदी को स्वच्छ करने के लिए नदी किनारे के गांव के लोगो को साथ लेकर चर्चा कर रहा हूं सभी गांव मे कैंसर के रोगी बढ़ रहे हैं।बैठक में जाट आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय संयोजक यशपाल मलिक ने कहा कि हमे सब भेदभाव भूलाकर संयुक्त मोर्चा बनाकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश अलग राज्य के आन्दोलन को तेज करना चाहिए। Ghaziabad News

    पश्चिमांचल निर्माण पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सतेन्द्र सिंह ने कहा कि बिना संयुक्त प्रयास के हम पश्चिम उत्तर प्रदेश अलग राज्य निर्माण नही कर सकते। डॉ चौधरी मुजाहिद हुसैन पूर्व प्रत्याशी अमरोहा लोकसभा , चेयरमैन नगर पंचायत डासना ने कहा की हमे एक उन्नत और विकासशील प्रदेश के लिए अपनी नए प्रदेश की माँग को लेकर सड़क पर उतरकर शांतिपूर्ण आंदोलन करना चाहिए और गाँव-गाँव, घर-घर जाकर लोगों को समझाना और बताना चाहिए तभी जाकर हमारा यह आंदोलन कामयाबी की तरफ़ अग्रसर होगा ।पश्चिमांचल निर्माण पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव वरीस अहमद ने कहा कि हमारी पार्टी ने अलग प्रदेश के मुद्दे पर एक राय बनाने के लिए बैठक का आयोजन किया गया है।

    बैठक में कई मोर्चों के ये गणमान्य लोग रहे मौजूद

    डॉ चौधरी मुजाहिद हुसैन पूर्व प्रत्याशी अमरोहा लोकसभा, चेयरमैन नगर पंचायत डासना, डॉ सतेंद्र सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष पश्चिमांचल निर्माण पार्टी, डॉ राजेश कुमार, डॉ राजेश त्रिवेदी, कर्नल सुधीर, भगत सिंह, अनंत चौहान, अरुण कुमार, यशपाल मलिक, फ़िरोज़ ख़ान सम्भल, नितिन स्वामी, डॉ आमिर हसन, असद ख़ान, ओमवीर सिंह, डॉ राजेश सिंह, हंसबीर सिंह, राजीव उज्जवल, अमृत कुमार राठी, शुभम शर्मा, ओमपाल सिंह, लोकेश पाल, मो इमरान राव, वेदप्रकाश शर्मा, चौ समीर, शाहिद नाहल आदि मौजूद रहे। Ghaziabad News

    यह भी पढ़ें:– युवती के अपहरण व छेड़छाड़ के आरोपी को मुठभेड़ में लगी गोली