हमसे जुड़े

Follow us

16.2 C
Chandigarh
Wednesday, February 18, 2026
More

    Miss World 2025: मिस वर्ल्ड 2025 ओपल सुचता का क्या है भारत कनैक्शन? खोला सफलता का राज!

    Miss World 2025
    Miss World 2025: मिस वर्ल्ड 2025 ओपल सुचता का क्या है भारत कनैक्शन? खोला सफलता का राज!

    Opal Suchta Miss World 2025: मुंबई। थाईलैंड की ओपल सुचाता चुआंगसरी ने मिस वर्ल्ड 2025 प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम कर इतिहास रच दिया है। यह आयोजन इस वर्ष भारत के तेलंगाना राज्य की राजधानी हैदराबाद में भव्य रूप से संपन्न हुआ। चुआंगसरी ने मंच पर अपनी गरिमा, आत्मविश्वास और सौंदर्य के साथ सभी का मन मोह लिया। ग्रैंड फिनाले के अवसर पर ओपल ने श्वेत रंग का आकर्षक परिधान धारण किया था, जिस पर सुंदर फूलों की कलाकारी थी, जो उनके व्यक्तित्व की कोमलता और शक्ति दोनों को दर्शा रहा था। मौजूदा मिस वर्ल्ड, चेक गणराज्य की क्रिस्टीना पिस्जकोवा ने ताज सौंपते हुए उन्हें नई मिस वर्ल्ड के रूप में अभिषिक्त किया। Miss World 2025

    Russian Bridge Collapses: रूस में बड़ा रेल हादसा! पुल ढहा, पटरी से उतरी ट्रेन, 7 लोगों की मौत

    यह जीत थाईलैंड के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है, क्योंकि यह देश की पहली बड़ी सौंदर्य प्रतियोगिता में मिली विजय है। जीत के बाद चुआंगसरी ने कहा: “मेरी सफलता का आधार दो शब्द हैं – धैर्य और दृढ़ संकल्प। इन मूल्यों ने मुझे इस मुकाम तक पहुँचाया। जब आप अपने विचारों में अडिग रहते हैं और खुद पर विश्वास बनाए रखते हैं, तब कोई भी सपना अधूरा नहीं रह सकता।” उन्होंने आगे कहा, “हर दिन आसान नहीं होता। कभी-कभी थकान होती है, मन डगमगाता है, लेकिन यदि आप हार नहीं मानते, तो अंततः आप अपनी मंज़िल तक अवश्य पहुँचते हैं। साथ ही, स्वयं से प्रेम करना सबसे जरूरी है।” इस प्रतियोगिता में विश्वभर से कुल 108 प्रतिभागियों ने भाग लिया। भारत की ओर से नंदिनी गुप्ता ने प्रतिनिधित्व किया और वे अंतिम 20 प्रतिभागियों में स्थान बना पाईं।

    समारोह की विशेष झलकियाँ | Miss World 2025

    मिस वर्ल्ड 2016 रह चुकीं स्टेफनी डेल वैले ने इस समारोह का संचालन किया। उन्होंने पारंपरिक भारतीय लहंगे में मंच पर उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम में बॉलीवुड अभिनेता ईशान खट्टर और अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिज़ ने भी अपनी प्रस्तुतियों से समा बाँध दिया। इस आयोजन में अभिनेता सोनू सूद को निर्णायक मंडल में शामिल किया गया था और उन्हें ‘ह्यूमैनिटेरियन अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। भारत अब तक इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता की मेज़बानी तीन बार कर चुका है और छह बार यह खिताब अपने नाम कर चुका है। मानुषी छिल्लर भारत की आख़िरी विजेता थीं, जिन्होंने 2017 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था। Miss World 2025

    Rajasthan: बीआरओ पर हुआ ड्रोन हमला, मुस्तैदी से चला रेस्क्यू अभियान