हमसे जुड़े

Follow us

13.9 C
Chandigarh
Thursday, February 26, 2026
More
    Home देश National Flag...

    National Flag: क्या है राष्ट्रीय ध्वज के 3 रंगो का महत्व, कब और किसने किया निर्माण, आओ जानें तिरंगे के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी…

    National Flag
    National Flag: क्या है राष्ट्रीय ध्वज के 3 रंगो का महत्व, कब और किसने किया निर्माण, आओ जानें तिरंगे के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी...

    National Flag: (सच कहूं/अनु सैनी) तीन प्यारे रंगों का तिरंगा हमारे देश की शान और पहचान है, यह हमारे देश का राष्ट्रीय ध्वज भी है, लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि राष्ट्रीय ध्वज को कब और कैसे बनाया गया था? बता दें कि 15 अगस्त आने वाली है और इस 15 अगस्त को देश आजादी का जश्न मनाएगा एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लालकिले पर तिरंगा फहराएंगे। ऐसे में तिरंगे के रोचक तथ्यों को जान लेना सभी के लिए जरूरी है, वहीं तिरंगे से संबंधित ये तथ्य कई बार प्रतियोगी परीक्षाओं में भी पूछ लिए जाते हैं।

    कब मनाया जाता है आजादी का जश्न? National Flag

    हर साल 15 अगस्त को देश आजादी का जश्न मनाता है, इस बार भी ये जश्न बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाएगा, और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लालकिले पर तिरंगा फहराएंगे। ऐसे में तिरंगे के रोचक तथ्यों को जानना बेहद जरूरी हैं।

    Tree Farming: इस पेड़ की खेती से होगी लाखों रुपये की कमाई, किसान आशु त्यागी, सुमित त्यागी, ने दी इस फसल बारें जानकारी…

    तिरंगे को कब अपनाया गया?

    बता दें कि 22 जुलाई 1947 को संविधान सभा ने तिरंगे को देश के राष्ट्रीय ध्वज के रूप में अपनाया। तिरंगे को भारतीय ध्वज के तौर पर मान्यता मिलने में करीब 45 साल लग गए, चरखे को जगह अशोक चक्र को ही ध्वज में शामिल किया गया।

    हर घर तिरंगा अभियान | National Flag

    वहीं 9 अगस्त से देशभर में हर घर तिरंगा अभियान शुरू होगा। हर भारतवासी अपने घर और प्रतिष्ठान पर तिरंगा फहराएगा।

    किसके द्वारा डिजाइन किया गया तिरंगा?

    तिरंगे में मौजूद 3 रंग, केसरिया, सफेद और हरा। इन तीनों रंगों का अपना-अपना विशेष महत्व है:- देश के राष्ट्रीय ध्वज की ऊपरी पट्टी में केसरिया रंग हैं, जो देश की शक्ति और साहस को दर्शाता है, बीच में स्थित सफेद पट्टी धर्म चक्र के साथ शांति और सत्य का प्रतीक है। वहीं निचली हरी पट्टी उर्वरता, वृद्धि और भूमि की पवित्रता को दर्शाता हैं।

    पहले तिरंगे में था लाल रंग |National Flag

    पहले तिरंगे में केसरिया की जगह लाल रंग था और अशोक चक्र की जगह चरखा था। 1931 में एक प्रस्ताव पारित होने के बाद लाल रंग को हटाकर उसकी जगह केसरिया रंग कर दिया गया।

    इन्होंने बनाया था तिरंगा

    तिरंगे का निर्माण करने वाले युवक का नाम पिंगली वेंकैया है, जिन्होंने 1921 में तिरंगे का निर्माण किया था। पिंगली वेकैंया ने साल 1916 से 1921 तक करीब 30 देशों के राष्ट्रीय ध्वज का अध्ययन किया और उसके बाद उन्होंने तिरंगे का डिजाइन किया था।

    कौन थे ये पिंगली वेंकैया? National Flag

    19 साल की उम्र में आंध्र के मछलीपत्तनम के पास एक गांव के निवासी पिंगली वेंकैया ब्रिटिश आर्मी के सेना नायक बन गए और बाद में दक्षिण अफ्रीका में एंग्लो-बोअर युद्ध के दौरान महात्मा गांधी से मिले। उसके बाद ही उन्होंने तिरंगे का निर्माण किया।

    कितना है राष्ट्रीय ध्वज का आकार?

    राष्ट्रीय ध्वज का मानक आकार लंबाई और चौड़ाई के अनुपात में 3:2 रखने का प्रावधान है, इसमें बने तीनों रंगों की पट्टियां क्षैतिज हैं, मानक ध्वज को बनाने के लिए खादी का प्रयोग किया जाता है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here