हमसे जुड़े

Follow us

26.7 C
Chandigarh
Sunday, April 5, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी जाने मन की बा...

    जाने मन की बात में क्या बोले पीएम मोदी?

    Lockdown

    लॉकडाउन ने बदला नजरिया

    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज एक बार फिर रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में देश को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज पूरा देश एकसाथ चल रहा है। ताली, थाली, दीया और मोमबत्ती ने देश को प्रेरित किया है। ऐसा लग रहा है कि महायज्ञ चल रहा है। पीएम ने कहा कि कोरोना लॉकडाउन के दौरान लोगों का नजरिया बदला है। उन्होंने कहा कि डॉक्टर हों, सफाईकर्मी हों, अन्य सेवा करने वाले लोग हों-इतना ही नहीं, हमारी पुलिस व्यवस्था को लेकर भी आम लोगों की सोच में काफी बदलाव हुआ है।

    हमारे किसान भाई-बहन इस बात की भी चिंता कर रहे हैं कि देश में कोई भूखा ना सोये। कोई मास्क बना रहा है, तो कोई क्वारैंटाइन में रहते हुए स्कूल की पुताई कर रहा है। कोई घर का किराया माफ कर रहा है। ऐसी अनगिनत बातें है, इन सारी बातों से पता चलता है कि हम सबको, एक मन, एक मजबूत धागे में पिरो दिया है। एक होकर देश के लिए कुछ करने की प्रेरणा दी है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।