हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा कंबाइन से गेह...

    कंबाइन से गेहूं निकालना शुरू, मंडी में बढ़ी आवक, नजर आने लगी ढेरी

    Wheat sachkahoon

    मंडियों में गेहूं के लगे अंबार, 4488 मीट्रिक टन की हुई खरीद

    • मंडी में पड़ी गेहूं को खराब कर रहे आवारा पशु

    सच कहूँ/सुनील वर्मा,सरसा। खेतों में किसानों ने कंबाइन से गेहूं (Wheat) की फसल निकालना शुरू कर दिया हैं। जिससे मंडियों में तेजी से आवक बढ़ने लगी हैं। इससे मंडियों में गेहूं की ढेरी ही ढेरी नजर आ रही है। मंडियों में बुधवार को 4488 मीट्रिक टन खरीद हुई। सरसा अनाज मंडी में 263 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हुई। अनाज मंडी में खरीद कार्य का मार्केट कमेटी सचिव ने औचक निरीक्षण भी किया।

    Wheat sachkahoonउन्होंने खरीद एजेंसियों को जरूरी दिशा निर्देश भी दिए। गेहूं की खरीद के लिए सरकारी रेट 2015 रुपये निर्धारित किया हुआ है। मंडी में सुबह से किसान गेहूं की फसल लेकर पहुंचने शुरू हो जाते हैं। अनाज मंडी में खेतों से फसल निकलने के बाद सीधे तौर पर ट्रैक्टर ट्राली में भरकर ला रहे हैं। इससे उपज में नमी ज्यादा आ रही है। नमी ज्यादा होने पर खरीद एजेंसियों द्वारा गेहूं नहीं खरीद कर रही है। इससे गेहूं की मंडी में ढेरियां की जा रही है। गेहूं (Wheat) की उपज में 12 प्रतिशत से कम नमी होनी चाहिए। इसके बाद ही खरीद एजेंसी खरीद करती है।

    बेसहारा पशुओं से किसान दु:खीअनाज मंडी में दिनभर बेसहारा पशुओं का जमावड़ा लग रहा है। मंडी के गेट नहीं होने पर मंडी में दिनभर पशु घूमते रहे हैं। वहीं किसानों की उपज को खा रहे हैं। किसान रामसिंह, दुनीराम व बसंत सिंह ने बताया कि मंडी में पहले से सभी व्यवस्था होनी चाहिए। मगर अभी तक यहां पर व्यवस्था नजर नहीं आ रही है। मंडी में बेसहारा पशु किसानों की गेहूं की उपज खा रहे हैं। जब उनको हटाने की कोशिश करते हैं तो मारने को दौड़ते हैं।

    बिना मार्केट फीस गेहूं खरीद करने वालों पर होगी कार्रवाई

    अनाज मंडी में गेहूं (Wheat) की खरीद शुरू हो गई। पिछले दो दिनों में प्राइवेट एजेंसी सीधे तौर पर गेहूं की खरीद कर रही थी। गेहूं खरीदने के बाद मार्केट कमेटी में फीस भी नहीं भरी गई। इसको लेकर मार्केट के अधिकारियों ने संज्ञान लिया। इस पर मंडी में ही गेहूं उतरनी शुरू हो गई। मार्केट कमेटी के सचिव विरेंद्र सिंह ने कहा कि मंडी में टोकन लेना जरूरी है। इसी के साथ मार्केट कमेटी की रसीद कटने के बाद ही खरीद कार्य होगा। अगर कोई बिना मार्केट फीस गेहूं की खरीद करता है। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here