हमसे जुड़े

Follow us

11.4 C
Chandigarh
Monday, February 2, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान दुकानों का कि...

    दुकानों का किराया मांगा तो किया अभद्र व्यवहार, दी जान से मारने की धमकी

    Hanumangarh News
    Sanketik photo

    युवक ने ताया ससुर व उनके बेटों के खिलाफ दर्ज करवाया मुकदमा

    हनुमानगढ़। दुकानों का किराया नहीं देने, अभद्र व्यवहार व गाली-गलौज कर दुकान से बाहर निकालने तथा जान से मारने की धमकी देने के आरोप में एक व्यक्ति ने अपने ताया ससुर व उनके दो बेटों के खिलाफ टाउन पुलिस थाना में मुकदमा दर्ज करवाया है। Hanumangarh News

    पुलिस के अनुसार श्याम सुन्दर लालवानी (35) पुत्र परमानन्द सिंधी निवासी मकान नम्बर 122, सिंधी कॉलोनी पाली पीएस कोतवाली पाली हाल मकान नम्बर 402, रोशन रेजिडेंसी अपार्टमेन्ट, सहकार मार्ग जयपुर पीएस ज्योति नगर ने लिखित रिपोर्ट पेश करते हुए बताया कि उसकी दों दुकानें टाउन की सिंधी कॉलोनी में खेत्रपाल मार्केट तहबाजारी में स्थित हैं। उसने दोनों दुकानें 2019 में अपने ताया ससुर जयकिशन को किराए पर दी थीं लेकिन जयकिशन की ओर से दोनों दुकानों का किराया उसे अदा नहीं किया गया।

    जयकिशन किराए को लेकर आज-कल, आज-कल कहकर टाल-मटोल करता रहा। वह शनिवार को जब अपनी दोनों दुकानों का किराया लेने के लिए गया तो देखा कि दुकानों के मुख्य दरवाजा पर ताला लगा हुआ था। दुकानों में तोडफ़ोड़ कर अवैध रूप से दुकान में निर्माण कर दुकानों में पीछे का रास्ता जयकिशन ने अपनी सहुलियत के लिए खोल रहा था। जब वह जयकिशन से दुकानों का किराया लेने के लिए मिला तो जयकिशन ने अपने दोनों पुत्रों हैप्पी व नलिन के साथ मिलकर उसके साथ अभद्र व्यवहार किया व गाली-गलौज कर दुकान से बाहर निकाल दिया।

    धमकी दी कि अगर वह दोबारा यहां पर आया तो वे उसे जान से मार देंगे। श्याम सुन्दर लालवानी के अनुसार उसे अन्देशा है कि जयकिशन उसके साथ अनहोनी घटना कर सकता है। श्याम सुन्दर लालवानी ने बताया कि चूंकि राधेश्याम उसका मिलने वाला है और उसने उसके कहने पर उक्त तमाम सम्पति की खरीद की थी इसलिए राधेश्याम ने उक्त तमाम सम्पति का मुखत्यार आम उसे देते हुए उक्त सम्पति से संबंधित सभी अधिकार उसको दे दिए। पुलिस ने बीएनएस की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान एएसआई सत्यनारायण के सुपुर्द किया है। Hanumangarh News

    Drugs Smugglers: पुलिस के निजी वाहन को टक्कर मारकर भाग रहे कार सवार दो तस्कर काबू

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here