हमसे जुड़े

Follow us

14.5 C
Chandigarh
Wednesday, February 11, 2026
More
    Home राज्य पंजाब नकल करते पकड़ा...

    नकल करते पकड़ा गया तो सातवीं मंजिल से कूदा छात्र, मौत

    Ludhiana News
    Ludhiana News : नकल करते पकड़ा गया तो सातवीं मंजिल से कूदा छात्र, मौत

    तलाशी दौरान ज्योमैट्री बॉक्स से मिली थी पांच पर्चियां | Ludhiana News

    • छात्र से बरामद पर्चियों में कई सवालों के उत्तर मेल खाते थे: डॉयरेक्टर

    लुधियाना (सच कहूँ/जसवीर गहल)। Ludhiana News: फिरोजपुर रोड स्थित बद्दोवाल के पीसीटीई कॉलेज में मंगलवार को एक छात्र ने सातवीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। छात्र को टीचर ने पेपर में नकल करते हुए पकड़ा था। जब उसे सुपरिंटेंडेंट के पास ले जाया गया तो उसकी तलाशी के दौरान ज्योमैट्री बॉक्स से भी पर्चियां निकलीं।

    इसके बाद छात्र खुद ही मान गया और आहत होकर कॉलेज की बिल्डिंग के ऊपर चला गया और वहां से कूद गया। जब वह नीचे कूदा तो सभी लोग बाहर की तरफ भागे। लेकिन उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। सूचना मिलने के बाद थाना दाखां की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जांच के बाद शव डीएमसी अस्पताल से कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

    बीकॉम फर्स्ट ईयर का छात्र था शमशेर | Ludhiana News

    कॉलेज के डायरेक्टर डॉ. नरेश सचदेव ने बताया है कि मंगलवार सुबह साढ़े 9 बजे परीक्षा शुरू हुई थी। शमशेर ग्रेवाल बीकॉम फर्स्ट ईयर का छात्र था। उसका एनवायरनमेंटल साइंस (ईवीएस) का एग्जाम था। इस दौरान टीचर को शक हुआ कि शमशेर नकल कर रहा है। जब टीचर ने छात्र की तलाशी ली तो उसके ज्योमैट्री बॉक्स से पर्चियां मिलीं। इसके बाद टीचर शमशेर को एग्जामिनर सुपरिंटेंडेंट के पास लेकर गए। वहां छात्र से पूछताछ हुई। शमशेर ने खुद सुपरिंटेंडेंट को बताया कि उसने नकल की है। वह पर्चियां लेकर आया था। यह बात उसने लिखकर भी दी।

    डीएमसी अस्पताल में दम तोड़ा

    डायरेक्टर ने बताया कि नकल पकड़े जाने के बाद छात्र को घर जाने के लिए बोला गया। इस दौरान वह एग्जामिनेशन सेंटर से निकलकर कॉलेज के इंजीनियरिंग ब्लॉक की बिल्डिंग में चला गया। वहां से 7वीं मंजिल से उसने छलांग लगा दी, उसे तुरंत डीएमसी अस्पताल पहुंचाया गया था, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी।

    डॉ. नरेश सचदेव का कहना है कि छात्र से मिली पर्चियों में कई सवालों के उत्तर मेल खाते थे। उसके पास होने के लिए वे उत्तर काफी थे। इसलिए, उसकी गलती बताते हुए उसे घर जाने को बोल दिया था। अब उसके परिजनों को सूचित कर दिया है। उधर, थाना दाखा की पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। Ludhiana News

    यह भी पढ़ें:– Road Accident: थार ने स्कूटी सवार को 200 मीटर तक घसीटा, मौत

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here