हमसे जुड़े

Follow us

18.1 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान जुए में हार ग...

    जुए में हार गया घर से चुराए रुपए व चेन

    Hanumangarh News
    सांकेतिक फोटो

    विरोध किया तो पत्नी-बेटे के साथ की मारपीट | Hanumangarh News

    हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। शराब पीने व जुआ खेलने का आदी एक व्यक्ति अपनी पत्नी की गैर मौजूदगी में दोस्तों के साथ मिलकर अपने ही घर में रखी अलमारी से करीब तीस हजार रुपए की नकदी व सोने की चेन चोरी कर ले गया। यह नकदी और सोने की चेन वह जुए में हार गया। घर लौटने पर पत्नी ने इस बारे में पूछा तो उल्टा उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर पत्नी व बेटे के साथ मारपीट की। Hanumangarh News

    अड़ोस-पड़ोस के लोगों के आने पर पति व उसके दोस्त घर से भाग गए। इस संबंध में पत्नी ने शुक्रवार को जंक्शन पुलिस थाना पहुंच थाना प्रभारी के नाम परिवाद पेश कर मुकदमा दर्ज करने की मांग की। जंक्शन के गांधीनगर, वार्ड 16 की निवासी मोनिका पत्नी वरदान वाल्मीकि ने बताया कि उसका पति वरदान पुत्र सुभाष शराब पीने व जुआ खेलने का आदी है। वह गुरुवार को वह दूध लेने के लिए बाजार गई थी। उसका पुत्र जिगनेश गली में खेल रहा था। जब वह बाजार से दूध लेकर घर आई तो अलमारी खुली हुई थी व लॉकर टूटा हुआ था।

    अलमारी में रखा सामान बिखरा हुआ था। अलमारी में रखी उसकी सोने की चेन व 30 हजार रुपए गायब थे। तब उसने अपने पुत्र जिगनेश को बुलाकर उससे पूछा कि क्या घर पर कोई आया था तो पुत्र जिगनेश ने बताया कि पापा के अलावा चिमनी उर्फ दीपक, इन्द्रजीत उर्फ इन्दरू अंकल घर आए थे जो थोड़ी देर बाद वापस चले गए। उनके अलावा घर पर कोई नहीं आया। मोनिका के अनुसार इसके बाद उसका पति घर पर आया तो उसने अपने पति से अलमारी में रखी सोने की चेन व 30 हजार रुपयों के बारे में पूछा तो वह टाल-मटोल करने लगा। बार-बार पूछने पर उसके पति वरदान ने कहा कि वह 30 हजार रुपए व चेन जुए में हार गया है।

    यह कहते हुए उसके पति ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए थप्पड़-मुक्कों से मारपीट शुरू की। अपने दोस्त चिमनी उर्फ दीपक, इन्द्रजीत उर्फ इन्दरू को फोन कर बुला लिया। उसके पुत्र ने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो उसके पति वरदान ने जिगनेश के साथ भी थप्पड़-मुक्कों से मारपीट की। तीनों जनों ने उसके साथ भी मारपीट की। शोर मचाने पर पड़ोस के लोग वहां आ गए। इन्होंने ललकारा व बीच-बचाव कर इन लोगों से छुड़वाया। इस पर तीनों जने गाली-गलौज करते हुए भाग गए। गुरुवार रात के बाद से उसका पति घर पर नहीं आया है व मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ है। Hanumangarh News

    यह भी पढ़ें:– जान से मारने की धमकी देने का आरोप

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here