हमसे जुड़े

Follow us

11.4 C
Chandigarh
Monday, February 2, 2026
More
    Home देश Girl Burnt: &...

    Girl Burnt: …जब रेलवे स्टेशन पर पहुँची जलती हुई युवती, मचा हड़कंप!

    Raipur News
    Girl Burnt: ...जब रेलवे स्टेशन पर पहुँची जलती हुई युवती, मचा हड़कंप!

    अपना शहर छोड़कर सैकड़ों किलोमीटर दूर आकर जली युवती!

    Girl Burnt: रायपुर (एजेंसी)। छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) की राजधानी रायपुर के मंदिर हंसौद रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को एक युवती जलती हुई आ पहुंची, जिससे पूरे स्टेशन पर कोहराम मच गया। युवती को जलता देख वहां मौजूद आरपीएफ जवानों ने तुरंत युवती का रेस्क्यू किया और उसे इलाज के लिए रायपुर के डीकेएस अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों के मुताबिक युवती 60 प्रतिशत तक जल चुकी है, उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इस मामले में हंसौद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई। Raipur News

    मिली जानकारी के अनुसार गंभीर रूप से झुलसी युवती की उम्र 21 साल हैं, जो कि बिहार की राजधानी पटना की रहने वाली है। युवती तीन दिन पहले बिनी किसी को बताए अपने घर से निकली थी, जिसके बाद परिजनों ने उसके गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। फिलहाल पुलिस इस मामले में आगे की जांच में जुटी हुई। जांच के बाद ही युवती के आत्महत्या की कोशिश करने के पीछे के कारणों का पता स्पष्ट हो सकेगा। Raipur News

    Imd Alert: आईएमडी का रेड अलर्ट जारी! इस राज्य में असना चक्रवात मचा सकता है ‘तबाही’

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here