हमसे जुड़े

Follow us

17.5 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home चंडीगढ़ …जब दिव...

    …जब दिव्यांग को देख मुख्यमंत्री ने रुकवाया काफिला !

    Manohar Lal

    सुनी दिव्यांग महिला की फरियाद, मदद के तौर पर दी आर्थिक सौगात

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। मुख्यमंत्री मनोहर लाल परेशानी में घिरे लोगों की मदद को (Manohar Lal) आगे रहते हैं। ऐसा ही कुछ शुक्रवार को देखने को मिला जब मुख्यमंत्री चंडीगढ़ से पंचकूला की ओर जा रहे थे। मुख्यमंत्री ने सड़क किनारे एक दिव्यांग महिला को देखा और अपना काफिला रुकवाकर उसकी परेशानी जानी। मुख्यमंत्री ने महिला को मौके पर ही अपनी तरफ से आर्थिक सहयोग दिया और सरकारी योजनाओं का लाभ देने का भी भरोसा दिलाया।

    यह भी पढ़ें:– इन चीजों को दोबारा गर्म करके ना खाना, वर्ना पड़ेगा भुगतना बड़ा हर्जाना, पड़ सकता है डॉ के पास जाना

    मुख्यमंत्री को सामने देखकर महिला हैरान | Manohar Lal

    मुख्यमंत्री को इस प्रकार से अपने सामने देखकर वह महिला हैरान रह गई। महिला ने (Manohar Lal) बताया कि वह कभी सोच भी नहीं सकती थी कि एक दिन हरियाणा के मुख्यमंत्री स्वयं आकर उसकी मदद करेंगे। महिला ने बताया कि उसने मुख्यमंत्री मनोहर लाल के बारे में जैसा सुना था वे बिलकुल वैसे ही हैं जो वंचितों को सरकार की ओर से मदद करते हैं। मुख्यमंत्री का मानना है कि गरीब व जरूरतमंदों का सरकारी सुविधाओं व सेवाओं पर पहला हक है।

    प्रदेश में वंचितों व जरूरतमंदों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से आयुष्मान भारत योजना का विस्तार करते हुए चिरायु हरियाणा योजना शुरू की गई है। इसमें 1 लाख 80 हजार रुपये तक वार्षिक आय वाले परिवारों को 5 लाख रुपये वार्षिक का स्वास्थ्य कवर मिल रहा है। इससे प्रदेश में लगभग 29 लाख परिवार कवर हो रहे हैं।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here