हमसे जुड़े

Follow us

19.5 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान कहासुनी हुई त...

    कहासुनी हुई तो मायके वालों को बुलवा पिटवाया पति

    Hanumangarh News

    हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। पति के साथ हुई कहासुनी की बात से एक पत्नी इतनी नाराज हो गई कि उसने मायके वालों को बुलवा पति पिटवा दिया। पत्नी के मायके वालों ने पति के साथ इतनी मारपीट की कि वह जख्मी हो गया और अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा। मामला सदर पुलिस थाना क्षेत्र के गांव जंडावाली का है। इस संबंध में सदर पुलिस थाना में तीन नामजद व पांच अन्य जनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। Hanumangarh News

    गुरजंट सिंह (66) पुत्र इन्द्रसिंह निवासी जंडावाली ने लिखित रिपोर्ट दी कि उसका पुत्र मंगराज सिंह शनिवार को शाम करीब 6 बजे खेत से घर आया। तब मंगराज सिंह की अपनी पत्नी जसवीर कौर के साथ कहासुनी हो गई। इस पर उसका पुत्र मंगराज सिंह पड़ोसी राजपाल सिंह के घर चला गया ताकि लड़ाई झगड़ा न बढ़े। मंगराज की पत्नी जसवीर कौर ने अपने पीहर में फोन कर पीहर पक्ष के लोगों को बुला लिया। Hanumangarh News

    रात्रि करीब 10.30-11 बजे जसवीर कौर के पीहर पक्ष के अमरजीत सिंह, चरणजीत सिंह, जगजीत सिंह व 5 अन्य व्यक्ति कापा, गंडासियों व लाठियों से लैस होकर आए। इन लोगों ने राजपाल के घर के अंदर घुसकर जान से मारने की नियत से उसके पुत्र पर हमला कर दिया। मारपीट के कारण मंगराज सिंह के सिर, मुंह, कमर व माथे पर काफी गंभीर चोटें आई। Hanumangarh News

    इन लोगों ने घर में रखे सामान को क्षतिग्रस्त कर दिया। तभी आस-पड़ोस के राजपाल सिंह, जसकरण सिंह, घीलासिंह ने बीच-बचाव किया तो राजपाल के भी कान पर चोट लगी। इन लोगों के जाने के बाद वे मंगराज सिंह को जख्मी हालत में राजकीय जिला चिकित्सालय लेकर गए। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर तीन नामजद व पांच अन्य जनों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। Hanumangarh News

    यह भी पढ़ें:– Hanumangarh News: पोस्त बरामद, टैक्सी चालक गिरफ्तार

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here