हमसे जुड़े

Follow us

19.9 C
Chandigarh
Thursday, March 19, 2026
More
    Home देश Monsoon Updat...

    Monsoon Update Today: कब होगी झमाझम बारिश… मौसम विभाग का आया नया अपडेट

    Monsoon Update
    Monsoon Update कब होगी झमाझम बारिश... मौसम विभाग का आया नया अपडेट

    30 जून को पहुंचेगा मॉनसून, उससे पहले पश्चिमी विक्षोभ हो सकता है सक्रिय | weather update

    सच कहूँ/संदीप सिंहमार।
    हिसार। Monsoon Update Today: भारत देश के विभिन्न राज्यों में इन दिनों रंग-रंगीला मौसम देखने को मिल रहा है। किसी राज्य में लोग तेज तूफान व भारी बारिश से परेशान है तो किसी राज्य में वहां के आमजन भयंकर गर्मी से परेशान है। पूर्वी राज्यों में बिहार व साथ लगते उत्तर प्रदेश के जिलों में तो हीटवेव की वजह से कई जाने भी जा चुकी हैं। यह सब जलवायु परिवर्तन का असर है। जिसके लिए प्रकृति नहीं मानव स्वयं जिम्मेदार हैं। वैसे तो भारत देश में दक्षिण-पश्चिमी मानसूनी हवाओं का प्रवेश 8 जून को हो चुका है। punjab weather

    लेकिन अरब सागर में उठे विपरजॉय चक्रवात ने मॉनसून का रास्ता धीमा कर दिया है। यही एक वजह है कि उत्तर भारत के राज्य दिल्ली एनसीआर, हरियाणा व पंजाब में इस बार मानसूनी हवाएं देरी से पहुंचने का अनुमान है। भारत मौसम विभाग व चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञान विभाग ने पहले जहां 25 जून तक हरियाणा में मानसून पहुंचने का अंदाजा लगाया था वहीं अब मॉनसून पहुंचने का दिन 30 जून के आसपास बताया जा रहा है। weather update

    भौगोलिक व मौसम वैज्ञानिक इसे वैश्विक जलवायु परिवर्तन के साथ-साथ अललीनों का प्रभाव भी मान रहे हैं। जब-जब प्रशांत महासागर में अलनीनो सक्रिय हुआ है। तब-तब भारत में मानसूनी हवाएं प्रभावित हुई है। यदि इस बार भी ऐसा हुआ तो बारिश एक अनुमान के अनुसार सामान्य से कम हो सकती है या देश के कुछ हिस्सों में सुखा भी देखने को मिल सकता है। इससे पहले देशभर में सूखे की स्थिति 1991 के अल्लीनों के प्रभाव के दौरान देखने को मिली थी।

    हरियाणा व पंजाब के हिस्से अभी गर्मी | Monsoon Update

    अरब सागर में उठे विपरजॉय चक्रवात अब तक के चक्रवात में सबसे लंबे समय तक बने रहने वाला चक्रवात बना। इस दौरान गुजरात के बाद राजस्थान के 5 जिलों में भी तबाही देखने को मिली। हालांकि मौसम विभाग ने दिल्ली एनसीआर हरियाणा में भी इस चक्रवात की वजह से कुछ जिलों में रेड तो कुछ में ऑरेंज अलर्ट जारी किया था। लेकिन यहां मौसम कुछ अलग प्रकार का देखने को मिला। हरियाणा और पंजाब में इस वक्त उत्तर भारत की सबसे ज्यादा गर्मी देखने को मिल रही है। दूसरी तरफ पूर्वी भारत में बिहार के साथ लगते उत्तर प्रदेश में हीटवेव चल रही हैं।

    अब रात भी तपी | Monsoon Update

    भारत मौसम विज्ञान विभाग के चंडीगढ़ केंद्र के अनुसार मंगलवार को हरियाणा व पंजाब में सबसे अधिक तापमान हिसार जिले का रहा। यहां 39. 8 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान बना रहा। इसके बाद पंजाब के लुधियाना में 39 डिग्री, अमृतसर में 38.4 डिग्री,चंडीगढ़ में 37.6 डिग्री, अंबाला में 36.8 डिग्री,करनाल में 37.6 डिग्री सेल्सियस तापमान बना रहा। खास बात यह है कि इस दौरान फरीदाबाद की रातें 29. 8 डिग्री सेल्सियस पर तपी। वहीं सबसे ठंडी रात हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में रही। जहां का रात्रि का तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहा।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here