हमसे जुड़े

Follow us

19.1 C
Chandigarh
Wednesday, March 18, 2026
More
    Home देश भीषण गर्मी से...

    भीषण गर्मी से कब मिलेगी राहत, मौसम विभाग ने दी जानकारी

    Heat in Haryana

    सच कहूँ/संदीप सिंहमार।
    हिसार।
    मई माह बीतने के बाद भी जून माह के पहले सप्ताह में गर्मी का प्रचंड रूप देखने को मिल रहा है। हरियाणा, राजस्थान व देश की राजधानी दिल्ली में दिन प्रतिदिन तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। तेज लू ने लोगों को इस कदर बेहाल कर दिया है कि दोपहर के वक्त लोग अपने घरों में ही दुबकेने के लिए मजबूर हैं। मौसम विभाग की माने दो अभी भी गर्मी से निजात पाने के लिए और इंतजार करना पड़ सकता है। भारत मौसम विभाग की वेधशाला के ताजा आंकड़ों के अनुसार हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान ,उत्तर प्रदेश व मध्य भारत में 10 जून तक मौसम खुश यानी गरम ही बना रहेगा। इस दौरान दिन के तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। न्यूनतम तापमान व अधिकतम तापमान के बीच कम अंतर रहने की वजह से रात्रि के समय में भी गर्मी बनी रहेगी।

    हरियाणा, राजस्थान व दिल्ली में पारा पहुंचा 44 पार

    सोमवार को देश की राजधानी दिल्ली में हीटवेव की आशंका के चलते येलो अलर्ट भी जारी किया गया। राजधानी में इन दिनों में पारा 45 डिग्री के आसपास चल रहा है। सफदरगंज वेधशाला में सोमवार को अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हरियाणा का हिसार जिला भी गर्मी से बेहाल नजर आया। यहाँ का अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान में सामान्य से अधिक बढ़ोतरी होने की वजह से पंखे व कूलरों से भी राहत नहीं मिल पा रही। ऐसी स्थिति में दोपहर के वक्त सावधानी बरतनी चाहिए स्वास्थ्य ठीक रहता है।

    हरियाणा राज्य में 10 जून तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील परंतु खुश्क व गर्म रहने की संभावना है। इस दौरान दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी बनी रहेगी। इस दौरान बीच-बीच में शाम के समय हल्के बादल व कहीं -कहीं धूल भरी गर्म हवाएं चलने की भी संभावना है। परंतु राज्य में 10 जून रात्रि से पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से राज्य के मौसम में बदलाव संभावित।
    डॉ मदन खीचड़
    विभागाध्यक्ष
    कृषि मौसम विज्ञान विभाग
    चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here