हमसे जुड़े

Follow us

19.9 C
Chandigarh
Sunday, February 15, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा जहाँ कांग्रेस...

    जहाँ कांग्रेस के बड़े नेता, वहीँ से गठबंधन को मिली बड़ी हार : अनुराग ढांडा

    Kaithal News
    जहाँ कांग्रेस के बड़े नेता, वहीँ से गठबंधन को मिली बड़ी हार : अनुराग ढांडा

    आप (Aap) ने कुरुक्षेत्र लोकसभा चुनाव हार का ठीकरा कांग्रेस के माथे पर फौड़ा

    कैथल (सच कहूं /कुलदीप नैन) लोकसभा चुनावो के नतीजे आ चुके हैं। हरियाणा में भाजपा और कांग्रेस को 5-5 सीटे मिली है। वहीँ गठबंधन के तहत 1 सीट पर लोकसभा चुनाव लड़ रही आम आदमी पार्टी कुरुक्षेत्र लोकसभा से चुनाव हार गयी। पिछले 3 दिन से आम आदमी पार्टी द्वारा हार की समीक्षा की जा रही थी। इसके बाद आज आम आदमी पार्टी ने हरियाणा में हार का ठीकरा कांग्रेस के माथे पर फौड़ा है। आप ने कांग्रेस के बड़े नेताओ पर लोकसभा चुनाव में भीतरघात के आरोप लगाये है। वहीँ विधानसभा चुनावो में आप ने गठबंधन से अलग होकर अकेले चुनाव लड़ने का फैसला भी कर लिया है। Kaithal News

    शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा कैथल पहुंचे थे। यहाँ उन्होंने प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस पर गठबंधन के साथ धोखा करने के आरोप लगाते हुए कहा कि कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट साजिश के तहत हराई गयी है।कैथल के बहुत बड़े नेता, जो दुसरे राज्यों में जाकर चुनाव कैंपेन करते है, प्रभारी होते है लेकिन कैथल में उनके गढ़ में गठबंधन का हार जाना बड़े सवाल खड़े करता है।

    उन्होंने सीधा रणदीप सिंह सुरजेवाला पर निशाना साधते हुए कहा कि वे अपना चुनाव यहाँ से सिर्फ 500-700 वोट से हारते है और यहां से आम आदमी पार्टी 17 हजार के बड़े अंतर से हार जाती है, ये कैसे संभव है? इस पर जरुर चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि रणदीप सुरजेवाला के बूथ पर जहाँ वो मतदान करते है अगर वहां भी गठबंधन हार रहा है , हमारी पार्टी आ रही है तो सवाल तो दिमाग में आता ही है। Kaithal News

    विस चुनाव सभी 90 सीट पर अकेले लड़ेगी आप , कांग्रेस से कोई गठबंधन नहीं

    इसके बाद अनूराग ढांडा ने अशोक अरोड़ा पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अशोक अरोड़ा को भूपेन्द्र सिंह हुड्डा का करीबी कहा जाता है वहां से गठबंधन 18 हजार वोट से हार जाये तो ये सब इतेफाक नहीं हो सकता। रादौर से भी गठबंधन प्रत्याशी को हार का सामना करना पड़ता है और इतेफाक देखिये यहाँ से भी कांग्रेस के विधायक है। वही दूसरी तरफ जहाँ कांग्रेस के कोई बड़े नेता नहीं थे (कलायत, गुहला , पेहवा , शाहबाद ) जहाँ सिर्फ हमारे कार्यकर्ता पसीना बहा रहे थे वहां से पार्टी को जीत मिलती है।

    अनुराग ढांडा ने कहा कि इतने सारे इतेफाक एक साथ नहीं हो सकते। इसका एक ही मतलब समझ में आता है कि या तो अब कांग्रेस के इन बड़े नेताओ का कोई वजूद नहीं बचा या फिर इन नेताओ ने इमानदारी से गठबंधन का सस्थ नहीं दिया। इन सब सवालों के जवाब तलाशने की जरूरत है। इस भीतरघात के कारण ही पार्टी को हार का मुंह देखना पड़ा है। निजी स्वार्थ के चलते कोई गठबंधन के साथ इतना बड़ा धोखा कैसे कर सकता है ?

    आप की राजनीति में भ्रूण हत्या करने की कोशिश की गई | Kaithal News

    अनुराग ढांडा ने कहा की इस लोकसभा चुनाव में देखने को मिला कि कुछ ताकते ऐसी रही जिन्होंने हरियाणा की राजनीती में नवजीवन लेकर आने वाली आम आदमी पार्टी की भ्रूण हत्या करने की एक साजिश रची। उन ताकतों को ये अंदेशा था कि अगर कुरुक्षेत्र लोकसभा चुनाव आप जीत जाती है तो हरियाणा की राजनीती में ऐसा तूफ़ान आएगा जिसमे बड़े नेता उड़ जायेगे। इसलिए उन ताकतों ने जन्म से पहले ही इसे मारने की कोशिश की।

    विधानसभा में कांग्रेस के साथ कोई गठबंधन नहीं

    भविष्य में गठबंधन के सवाल पर अनुराग ढांडा ने कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं है कि आगे गठबंधन नहीं रहने वाला। ये गठबंधन सिर्फ लोकसभा चुनाव के लिए था। गठबंधन सिर्फ लोकतंत्र बचाने के लिए राष्ट्रिय स्तर पर किया गया था।प्रदेश में आगे कोई गठबंधन नहीं रहने वाला। सभी 90 सीट पर आम आदमी पार्टी अकेले चुनाव लड़ेगी। उन्होंने भूपेन्द्र हुड्डा से कहा कि गठबंधन के धन्यवाद करना चाहिए जिससे उनकी 5 सीट लोकसभा में आई। अब आगे हरियाणा के मुद्दों पर बहस होगी और इसमें कान्ग्रेस से भी सवालो के जवाब मांगगे जायेगे। Kaithal News

    Kangana Ranaut Slap Case: सीआईएसएफ कांस्टेबल कुलविंदर कौर गिरफ्तार, किसानों ने कही ये बड़ी बात!!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here