हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home देश भारत में बढ़त...

    भारत में बढ़ते मामलों पर डब्ल्यूएचओ ने जतायी चिंता

    WHO

    जिनेवा/नयी दिल्ली। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने भारत समेत कुछ अन्य देशों में कोरोना वायरस ‘कोविड-19’ के बढ़ते मामलों पर चिंता व्यक्त करते हुये कहा है कि सरकारों को प्रतिबंधों में ढील देते समय बेहद सावधानी बरतने की जरूरत है। ‘कोविड-19’ पर डब्ल्यूएचओ की नियमित प्रेस वार्ता में बुधवार को एक प्रश्न के उत्तर में संगठन के स्वास्थ्य आपदा कार्यक्रम के कार्यकारी निदेशक डॉ. माइकल जे. रेयान ने कहा कि लगभग सभी महादेशों में कुछ देशों में नये मामले बढ़ रहे हैं जबकि कुछ देशों में कम भी हो रहे हैं। संख्या के साथ ही उन देशों में इस महामारी से आसन्न खतरे को देखते हुये वह भारत, रूस, बंगलादेश, अफगानिस्तान, सूडान, फिलिस्तीन, यमन जैसे देशों तथा दक्षिण और मध्य अमेरिका जैसे क्षेत्रों को लेकर चिंतित हैं।

    उन्होंने कहा कि पिछले एक सप्ताह में अफगानिस्तान में कोरोना के मामले 76 प्रतिशत और सूडान में 145 प्रतिशत बढ़ गये हैं। फिलिस्तीन में इससे होने वाली मौतों में 100 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। यमन में मामले कम हैं लेकिन समुदाय के स्तर पर यह महामारी फैलनी शुरू हो गयी है। यूरोप में नये मामले घट रहे हैं, लेकिन रूस में बढ़ रहे हैं। दक्षिण एशिया में बंगलादेश और भारत में मामले बढ़ रहे हैं। उल्लेखनीय है कि पिछले तीन दिन में देश में 10,400 से अधिक नये मामले सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, 04 मई की सुबह आठ बजे तक कुल 42,533 मामले थे जो 07 मई की सुबह आठ बजे बढ़कर 52,952 पर पहुंच चुके हैं।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।