हमसे जुड़े

Follow us

13.7 C
Chandigarh
Thursday, February 19, 2026
More
    Home देश Anchal Dalal:...

    Anchal Dalal: रायगढ़ जिले की कौन है ये नई ‘लेडी सिंघम’ जिन्होंने पद ग्रहण करते ही दे दी ये चेतावनी!

    Raigad News
    Anchal Dalal: रायगढ़ जिले की कौन है ये नई ‘लेडी सिंघम’ जिन्होंने पद ग्रहण करते ही दे दी ये चेतावनी!

    अवैध धंधों पर होगी सख्त कार्रवाई

    Raigad Newly appointed SP Anchal Dalal: रायगढ़ (महाराष्ट्र)। रायगढ़ जिले की नव नियुक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती आंचल दलाल (Anchal Dalal) ने पद ग्रहण करते ही यह स्पष्ट कर दिया है कि जिले में चल रही किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को अब कतई सहन नहीं किया जाएगा। उनके इस कड़े रुख से अवैध कार्यों में संलिप्त लोगों में खलबली मच गई है। कड़क अनुशासन और सख्त कार्यशैली के लिए प्रसिद्ध आंचल दलाल को लोग अब ‘लेडी सिंघम’ कहने लगे हैं। पत्रकारों से संवाद करते हुए उन्होंने कहा कि जिले की स्थिति को समझने के लिए उन्हें लगभग एक माह का समय चाहिए, जिसके दौरान वे रायगढ़ में चल रहे सभी संदिग्ध और गैरकानूनी गतिविधियों की गहन पड़ताल करेंगी। Raigad News

    “किसी भी कीमत पर अवैध कार्यों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा”

    उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा, “किसी भी कीमत पर अवैध कार्यों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे तत्वों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी और इन धंधों को जड़ से समाप्त किया जाएगा।” उन्होंने बताया कि इसके लिए आधुनिक तकनीक और डिजिटल साधनों का भी उपयोग किया जाएगा। आंचल दलाल ने यह भी जानकारी दी कि पुलिस विभाग द्वारा एक विशेष टीम का गठन किया जा रहा है, जो जिले के विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे अवैध कार्यों की छानबीन करेगी। जिस किसी की भी संलिप्तता सामने आएगी, उसे कानून के अनुसार दंडित किया जाएगा।

    उन्होंने कहा, “हमारा लक्ष्य है रायगढ़ को एक अपराधमुक्त और सुरक्षित जिला बनाना, और इसके लिए हमने एक स्पष्ट कार्ययोजना तैयार की है। पुलिस बल को पहले से अधिक सतर्क और सक्रिय रहने के निर्देश दे दिए गए हैं।” एसपी दलाल ने यह भी जोड़ा कि वे वर्तमान स्थिति का सूक्ष्म विश्लेषण कर रही हैं, और एक माह के भीतर विस्तृत जानकारी एकत्र कर कार्यवाही आरंभ करेंगी। डिजिटल निगरानी और तकनीकी उपकरणों की सहायता से अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी को सरल बनाया जाएगा। Raigad News

    Delhi Weather Update: दिल्ली में मौसम विभाग ने फिर किया भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी