हमसे जुड़े

Follow us

30.4 C
Chandigarh
Monday, March 30, 2026
More
    Home अंतरराष्ट्रीय ख़बरें डब्ल्यूएचओ ने...

    डब्ल्यूएचओ ने महामारी के संकट को लेकर चेताया

    Indian Cough Syrup

    मास्को। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के महानिदेशक टेड्रोस अदनोम गेब्रेयसस ने सोमवार को कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण आखिरी महामारी नहीं है और दुनिया भर के देशों को भविष्य में आने वाले संकटों को लेकर तैयार रहना होगा। गेब्रेयसस ने एक वर्चुअल संवाददाता सम्मेलन में कहा, “यह आखिरी महामारी नहीं होगी। इतिहास ने हमें सिखाया है कि महामारी जीवन का एक हिस्सा है। लेकिन अगली बार महामारी आने पर हम सबको इसके लिए तैयार रहना होगा।”

    उन्होंने कहा कि प्रौद्योगिकियों में काफी प्रगति के बावजूद कई देशों ने अभी तक अपने सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणालियों पर सही दिशा में ध्यान नहीं दिया है। गौरतलब है कि डब्ल्यूएचओ ने 11 मार्च को कोरोना वायरस संक्रमण को वैश्विक महामारी घोषित किया। सोमवार को जारी हुए आंकड़ों के मुताबिक इस महामारी से अबतक 890,000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।