हमसे जुड़े

Follow us

12 C
Chandigarh
Sunday, February 8, 2026
More

    अमेरिका में क्यों हो रहा है कोरोना बेकाबू

    Coronavirus in America

    अमेरिका में कोरोना से 4.35 लाख से अधिक लोगों की मौत

    • टेक्सास प्रांत कोरोना से सबसे बुरी तरह प्रभावित

    वाशिंगटन (एजेंसी)। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) से सबसे अधिक प्रभावित अमेरिका में संक्रमण से अब तक 4.35 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। देश में इस महामारी से अब तक 2.58 करोड़ से अधिक लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 4,35,765 पहुंच गयी है जबकि संक्रमितों की संख्या 2,58,87,625 हो गयी है। अमेरिका का न्यूयॉर्क, कैलिफोर्निया और टेक्सास प्रांत कोरोना से सबसे बुरी तरह प्रभावित है।

    टीकाकरण का अभियान भी बड़े पैमाने पर चल रहा है अमेरिका

    अकेले न्यूयॉर्क में कोरोना संक्रमण के कारण 43,278 लोगों की मौत हुई है। कैलिफोर्निया में कोविड-19 से अब तक 39,814 लोगों की मौत हो चुकी है। टेक्सास में इसके कारण 36,349 लोग अब तक अपनी जान गंवा चुके हैं जबकि फ्लोरिडा में कोविड-19 से 26,254 लोगों की जान गई है। पेंसिल्वेनिया में कोरोना से 21,437 लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा न्यूजर्सी में 21,310, इलिनॉयस में 21,146, मिशीगन में 15,410, मैसाचुसेट्स में 14,444 की मौत हो चुकी है। गौरतलब है कि देश में फाइजर और मॉडर्ना की कोरोना वैक्सीन को मंजूरी मिलने के बाद टीकाकरण का अभियान भी बड़े पैमाने पर चल रहा है।

    विश्व में कोरोना से होने वाली मौतों की संख्या पहुंची 22 लाख के पार

    दुनियाभर में कोरोना वायरस से होने वाली मौतों की संख्या 22 लाख के पार पहुंच गयी है, जबकि 10.20 लाख से ज्यादा लोग अब तक इसकी चपेट में आ चुके हैं। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक विश्व के 192 देशों में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10 करोड़ 20 लाख सात हजार 448 हो गई है तथा 22 लाख 04 हजार 494 मरीजों की मौत हो चुकी है। कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित अमेरिका में संक्रमितों की संख्या 2.59 करोड़ के पार हो गयी है, जबकि करीब 4.36 लाख मरीजों की मौत हुई है।

    यह भी पढ़े – जानें, दूसरे देशों के मुकाबले भारत में कैसे कोरोनारोगी हो रहे है ठीक

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।