हमसे जुड़े

Follow us

18.7 C
Chandigarh
Saturday, March 28, 2026
More
    Home देश ड्रग्स मामले ...

    ड्रग्स मामले में एनसीबी ने एजाज खान को क्यों किया गिरफ्तार

    Eijaz Khan

    8 घंटों तक हुई पूछताछ

    मुम्बई (एजेंसी)। अभिनेता और बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट एजाज खान को बड़ा झटका लगा है। ड्रग्स मामले में नाम आने के बाद उन्हें एनसीबी द्वारा हिरासत में लिए जाने की खबरें आई थीं। वहीं इसके बाद वो एनसीबी के मुम्बई मुख्य कार्यालय पर भी दिखाई दिए थे। उन्होंने बताया था कि एनसीबी के अधिकारियों ने उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया था। वहीं मीडिया के अनुसार, ड्रग्स मामले में एजाज खान को गिरफ्तार कर लिया है। उनसे 8 घंटों तक लंबी पूछताछ की गई जिसके बाद एजाज को अरेस्ट करने का फैसला लिया गया।

    क्या है मामला

    गौरतलब हैं कि मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार एजाज खान का नाम ड्रग्स जांच में तब सामने आया जब ड्रग पैडलर साहब बटाटा को गिरफ्तार किया गया। वो इससे पहले साल 2018 में भी प्रतिबंधित दवाओं को लेकर गिरफ्तार हो चुके हैं।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।