हमसे जुड़े

Follow us

19.1 C
Chandigarh
Saturday, April 4, 2026
More
    Home देश Amit Shah His...

    Amit Shah Hisar Visit: हरियाणा सीएम की कार्यप्रणाली को लेकर क्यों गदगद हुए अमित शाह?

    Haryana News
    Amit Shah Hisar Visit: हरियाणा सीएम की कार्यप्रणाली को लेकर क्यों गदगद हुए अमित शाह?

    ‘नायब सैनी शांत, सौम्य के साथ कुशल प्रशासक भी’

    Amit Shah Hisar Visit: हिसार (सच कहूँ न्यूज)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के सादगी स्वभाव और कार्यप्रणाली के कायल नजर आए। अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने मुख्यमंत्री सैनी की प्रशंसा करते हुए कहा कि नायब सिंह सैनी शांत, सौम्य व्यक्तित्व के साथ साथ एक कुशल प्रशासक भी हैं। हरियाणा में अब पहले की तरह नौकरियों में भेदभाव, जातिवाद नहीं किया जा रहा। एक क्षेत्र के लोगों को तवज्जो नहीं दी जाती बल्कि बिना खर्ची पर्ची के अब युवाओं को रोजगार मिलते हैं। ऐसी व्यवस्था नायब सरकार ने की है, जो उदाहरण बनी है। हरियाणा में बिना पर्ची और खर्ची के पारदर्शिता से नौकरी की व्यवस्था कायम होने से युवाओं में सरकार के प्रति विश्वास बढ़ा है। Haryana News

    केंद्रीय मंत्री हिसार के अग्रोहा स्थित महाराजा अग्रसेन मेडिकल कॉलेज में आयोजित महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा का अनावरण और आईसीयू ब्लॉक का उद्घाटन तथा पीजी हॉस्टल के शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी , जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा, स्वास्थ्य मंत्री कुमारी आरती सिंह राव भी उपस्थित रहे।

    विकास के मामलों में हरियाणा ने इतिहास बनाया है | Haryana News

    अमित शाह ने कहा कि चुनाव से पहले उन्होंने श्री नायब सिंह सैनी को 22 अहम जन भलाई के कार्य करने को कहा था। तब मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उन्हें कहा कि हो जाएंगे और इन्होंने ढाई महीने में ही पूरे किए। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार जहां जहां बनी है, वहां विकास को गति मिली है।

    पीएम के विजन के तहत हर जिले में बनेगा मेडिकल कॉलेज : सैनी

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा आने के लिए केंद्रीय गृह मंत्रीअमित शाह का स्वागत करते हुए कहा कि समाजवाद, राष्ट्रीय एकता, अहिंसा और मानव सेवा की प्रतिमूर्ति महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा का अनावरण हुआ है। साथ ही मेडिकल कॉलेज में नवनिर्मित आई.सी. यू. का उद्घाटन और पी. जी. छात्रावास का शिलान्यास भी किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश को मेडिकल हब बनाने का विजन रखा है। इसे साकार करने के लिए पर्याप्त डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ का उपलब्ध होना जरूरी है। इसलिए हरियाणा सरकार हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज स्थापित कर रही है।

    सीएम ने महाराजा अग्रसेन हवाई अड्डे का किया दौरा | Haryana News

    हिसार (सच कहूँ न्यूज)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 14 अप्रैल को प्रस्तावित हिसार दौरे की तैयारियों के मद्देनजर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को महाराजा अग्रसेन हिसार हवाई अड्डे का दौरा किया और वहां चल रहे विभिन्न कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने हवाई अड्डे की परियोजनाओं से संबंधित अधिकारियों को चालू कार्यों में तेजी लाने की हिदायत दी, साथ ही जिला प्रशासन के अधिकारियों को 14 अप्रैल के प्रस्तावित दौरे के मद्देनजर अग्रिम तैयारियां करने के लिए कहा।

    पीएम मोदी का 14 को हिसार में दौरा है प्रस्तावित

    गौरतलब है कि हिसार एयरपोर्ट से अयोध्या सहित विभिन्न राज्यों के लिए यात्री सेवाएं आरंभ करने की योजना फलीभूत होने जा रही है। गत शुक्रवार को ही महाराजा अग्रसेन हवाई अड्डे पर एलायंस एयर के यात्री विमान की सफलतापूर्वक ट्रायल लैंडिंग करवाई गई जो बेहद सफल रही थी। एलायंस एयर के जिस विमान से ट्रायल लैडिंग करवाई गई है, वह 72 सीटर एटीआर-72600 विमान है। इस ट्रायल लैंडिंग के उपरांत हिसार से अयोध्या व अन्य स्थलों के लिए नियमित यात्री-विमानों के संचालन का रास्ता साफ हो गया है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा, विधायक विनोद भयाणा, विधायक रणधीर पनिहार भी साथ थे। Haryana News

    Hisar: हिसार के डेरा अनुयायी फिर बने भयंकर आग में मददगार