हमसे जुड़े

Follow us

22.1 C
Chandigarh
Thursday, March 26, 2026
More

    Sri Ganganagar: जिला मुख्यालय की अन्नपूर्णा रसोइयों में क्यों मचा हड़कंप?

    Sri Ganganagar News
    Sri Ganganagar: जिला मुख्यालय की अन्नपूर्णा रसोइयों में क्यों मचा हड़कंप?

    जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने किया आकस्मिक निरीक्षण!

    श्रीगंगानगर (सच कहूँ न्यूज)। जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने बुधवार रात को जिला मुख्यालय स्थित तीन श्री अन्नपूर्णा रसोईयों का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने भोजन व्यवस्था को देखा और भोजन कर रहे लोगों से बात करते हुए रसोई संचालकों को गुणवत्तापूर्ण एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। Sri Ganganagar News

    जिला कलक्टर ने सूरतगढ रोड, ट्रैक्टर मार्केट और खींची चौक स्थित तीन श्री अन्नपूर्णा रसोईयों का निरीक्षण करते हुए कार्मिकों से आमजन को परोसे जा रहे भोजन की गुणवत्ता एवं पौष्टिकता की जानकारी ली। उन्होंने श्री अन्नपूर्णा रसोई में नियमित साफ-सफाई रखने और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध करवाने के निर्देश देते कहा कि रसोई में उपलब्ध मेन्यू को ऐसी जगह पर प्रदर्शित किया जाए, जहां उसे आसानी से देखा जा सकें। उन्होंने पेयजल और श्रीअन्न के बारे में जानकारी लेते हुए कम्प्यूटर पर कूपन व्यवस्था का भी अवलोकन किया।

    संचालकों को नियमित साफ-सफाई और बेहतर भोजन उपलब्ध करवाने के निर्देश

    इस दौरान जिला कलक्टर ने अन्नपूर्णा रसोई में भोजन कर रहे लोगों से बात कर पूछा कि भोजन की गुणवत्ता कैसी है। इस पर लोगों ने बताया कि गुणवत्ता अच्छी है। संचालकों को रसोई में पर्याप्त साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश देते हुए जिला कलक्टर ने कहा कि राज्य सरकार की मंशा के अनुसार आमजन को पौष्टिक भोजन और श्रीअन्न उपलब्ध करवाया जाए। निरीक्षण के दौरान सूरतगढ रोड स्थित अन्नपूर्णा रसोई का स्थान बदलने और भोजन कूपन की नियमित जांच करने के निर्देश देते हुए जिला कलक्टर ने कहा कि श्री अन्नपूर्णा रसोई के अंदर और बाहर प्रतिदिन सफाई होनी चाहिए। इस अवसर पर एडीएम प्रशासन श्रीमती रीना छींपा, नगर परिषद के प्रेम चुघ सहित अन्य मौजूद रहे।

    जिलेभर में अधिकारियों ने किया श्री अन्नपूर्णा रसोईयों का निरीक्षण

    श्रीगंगानगर (सच कहूँ न्यूज)। राज्य सरकार की ओर से आमजन को गुणवत्तापूर्ण और पौष्टिक भोजन उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से संचालित श्री अन्नपूर्णा रसोईयों का गत दिवस जिले भर में अधिकारियों द्वारा आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान अन्नपूर्णा रसोईयों में मौजूदा व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए संचालकों को नियमित साफ-सफाई रखने और आमजन को पौष्टिक भोजन परोसने के निर्देश दिये गये।

    जिला कलकटर, एडीएम, एसडीएम, रसद अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी, तहसीलदार और बीडीओ सहित अन्य द्वारा श्री अन्नपूर्णा रसोईयों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान भोजन की गुणवत्ता देखने के साथ-साथ अन्य व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया गया। Sri Ganganagar News

    Indian Railways News: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का यात्रियों को बड़ा लाभ! 1 करोड़ से ज्यादा यात्रियों …

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here