हमसे जुड़े

Follow us

10.2 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More

    Trending News: अचानक पत्नी हो गई लापता, ढूंढने पर पति को मिली तो उसका दिल दहल गया!

    Indonesia
    Trending News: अचानक पत्नी हो गई लापता, पति ने ढूंढा तो 16 फुट लंबे अजगर के पेट में मिली!

    Trending News: इंडोनेशिया (एजेंसी)। इंडोनेशिया में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। अचानक एक महिला लापता हो गई और जब महिला के पति ने उसे ढूंढा तो महिला की मौत हो गई थी, क्योंकि उसे पांच मीटर लंबे अजगर ने निगल लिया था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार घटना शनिवार की है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो एक महिला घर से बाहर गई हुई थी और अचानक गायब हो गई। जब महिला को उसके पति द्वारा ढूंढा गया तो उसका शव अजगर के पेट में मिला। महिला 12 घंटे से अधिक समय तक लापता रही। Indonesia

    अजगर का पेट काटा तो अजगर के अंदर देखकर दंग रह गए

    दक्षिण सुलावेसी प्रांत के केलामपांग गांव निवासी 45 वर्षीय फरीदा, चार बच्चों की मां गुरुवार रात को अचानक लापता हो गई थी और घर नहीं लौटी थी। अपनी पत्नी के बारे में चिंतित, फरीदा के पति और परिवार के अन्य सदस्यों ने जब उसे ढूंढना शुरू कर किया तो बाद में पति को गांव के पास में ही अपनी पत्नी का कुछ सामान पड़ा मिला। सामान को देखकर ग्रामीणों को संदेह हुआ और वो उसे वहीं आस-पास ढूंढने लग गए। इस दौरान उन्हें असामान्य रूप से बड़े पेट वाला अजगर मिला। उन्होंने आनन-फानन में विशाल अजगर का पेट काटने का फैसला किया। जब उन्होंने अजगर का पेट काटा तो अजगर के अंदर देखकर दंग रह गए। क्योंकि अजगर के पेट में फरीदा का शव था।

    गांव के प्रधान सुआर्डी रोसी द्वारा मीडिया रिपोर्ट में बताया गया कि चार बच्चों की माँ गुरुवार रात को अचानक लापता हो गई थी और घर वापस नहीं लौटी थी, जिसके बाद उन्होंने उसके लिए तलाशी अभियान छेड़ दिया। मध्य इंडोनेशिया में एक स्थानीय अधिकारी ने शनिवार को बताया कि एक महिला को साँप के पेट में मृत पाया गया, जब साँप ने उसे पूरा निगल लिया था। सुआर्डी ने कहा कि उसके पति को ‘उसका सामान मिला…जिससे उसे संदेह हुआ। फिर ग्रामीणों ने इलाके की तलाशी ली। उन्हें जल्द ही एक बड़े पेट वाला अजगर दिखाई दिया।’’

    पति ने कहा, ‘अगर मैं उस दिन उसके साथ होता…’ Indonesia

    मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सुआर्डी ने कहा, ‘‘वे अजगर का पेट काटने के लिए सहमत हो गए। जैसे ही उन्होंने अजगर का पेट काटा तो फरीदा का सिर उन्हें दिखाई देने लगा। उन्होंने अजगर का पेट पूरा काट दिया तो महिला मृत मिली। ऐसे में मृत महिला के पति ने अपनी पत्नी को साँप से नहीं बचा पाने के लिए खेद व्यक्त किया और कहा, ‘‘अगर मैं उस दिन उसके साथ होता, तो साँप उसे छूने की हिम्मत नहीं करता।’’

    मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अजगर द्वारा किसी युवा व्यक्ति को निगलने की ऐसी घटनाएँ बहुत ही असामान्य होती हैं और बहुत ही दुर्लभ भी। हालांकि, पिछले कुछ सालों में देश में इस प्रकार की घटनाओं के कारण युवाओं की मौतों में वृद्धि हुई है। Indonesia

    Gold Price Today: सोने की कीमतें गिरी, उठा लो आज ही फायदा!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here