हमसे जुड़े

Follow us

21.6 C
Chandigarh
Saturday, March 28, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान पूर्व सीएम जग...

    पूर्व सीएम जगन्नाथ पहाड़िया की पत्नी का निधन

    जयपुर (एजेंसी)। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ पहाड़िया की पत्नी एवं पूर्व सांसद शांति पहाड़िया का रविवार को हरियाणा के गुरुग्राम में निधन हो गया। वह करीब 87 वर्ष की थी और गुरुग्राम के पार्क अस्पताल में भर्ती थी। उल्लेखनीय है कि जगन्नाथ पहाड़िया का गत 19 मई को कोरोना के कारण इसी अस्पताल में निधन हो गया था। पांच दिनों में एक ही परिवार के दो सदस्यों एवं दिग्गज नेताओं का निधन हो गया। श्रीमती पहाड़िया राजस्थान से वर्ष 1984 से 1990 तक राज्यसभा सांसद एवं दो बार भरतपुर जिले की वैर विधानसभा क्षेत्र से विधायक रही। उनके निधन से वैर विधानसभा क्षेत्र में शोक की लहर छा गई।

    उनके निधन पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दुख जताया और कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ पहाड़िया की पत्नी श्रीमती पहाड़िया के निधन की खबर अत्यंत दुखद है। दोनों साथ ही जीवनपर्यन्त राजनीति में सक्रिय रहे, श्रीमती पहाड़िया ने पार्टी के लिए एवं जनप्रतिनिधि के रूप में अपनी सेवाएं दीं। उन्होंने ईश्वर से शोकाकुल परिजनों को यह आघात सहने का सम्बल देने एवं दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की। पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने भी श्रीमती पहाड़िया के निधन दुख प्रकट किया और कहा कि पूर्व राज्यपाल एवं राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ पहाड़िया का चंद दिनों पहले ही स्वर्गवास होने के बाद अब उनकी पत्नी श्रीमती शांति पहाड़िया के निधन का समाचार बहुत दुखद है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति एवं परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।