हमसे जुड़े

Follow us

26.9 C
Chandigarh
Friday, February 27, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा चाकू से गर्दन...

    चाकू से गर्दन काटकर पत्नी की हत्या

    रोहतक (सच कहूँ/नवीन मलिक)। महम थाना के अंतर्गत गांव भैणीमहाराजपुर में पति ने चाकू से गर्दन काटकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई के शव गृह भिजवा दिया। पुलिस ने इस संबंध में आरोपी पति के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

    पुलिस ने घटना स्थल का बारीकि से निरीक्षण किया

    पुलिस के अनुसार बुधवार अलसुबह गांव भैणी महाराजपुर निवासी अनीता का शव लहुलुहान हालत में कमरे में पड़ा मिला। परिजनों ने घटना की सूचना तुंरत पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने घटना स्थल का बारीकि से निरीक्षण किया। पुलिस ने मृतका के मायके वालों को भी घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही मृतका के परिजन भी मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त की। मृतका के पिता जींद निवासी दिलबाग ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी अनिता की शादी 15 साल पहले सत्यवान के साथ हुई थी और उसके दो बेटे हैं।

    पिछले काफी समय से सत्यवान अनिता को परेशान कर रहा था और कई परिवार वालों ने दोनों को समझाया भी था, लेकिन इसके बावजूद भी सत्यवान अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था और उसी ने ही आज सुबह चाकू से अनीता की गर्दन काटकर हत्या की है। पुलिस ने इस संबंध में दिलबाग की शिकायत पर सत्यवान के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि सत्यवान को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था और इसी के चलते उसने इस वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई के शव गृह भिजवा दिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।