हमसे जुड़े

Follow us

13.2 C
Chandigarh
Tuesday, February 17, 2026
More
    Home राज्य पंजाब बच्चे को 16 ल...

    बच्चे को 16 लाख रूपये वित्तीय सहायता सहित राशन और पढ़ाई का उठाएंगे खर्च

    • स्वास्थ्य मंत्री ने पातड़ां में घर की छत गिरने से चार सदस्यों को खोने वाले बच्चे का जाना कुशलक्षेम, कहा

    • स्वास्थ्य मंत्री चेतन सिंह जोड़ामाजरा ने पातड़ां और शुतराना के अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं का किया निरीक्षण

    • डॉक्टरों को मरीजों के साथ मित्रता भरपूर व्यवहार करने के दिए निर्देश

    पातड़ां। (सच कहूँ/भूषण सिंगला) पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने शनिवार को पातड़ां में पहुंचकर अपने माता पिता सहित परिवार के 4 सदस्यों को खोने वाले बच्चे विकास के साथ दु:ख सांझा किया। इस मौके उनके साथ हलका विधायक कुलवंत सिंह बाजीगर और डीसी साक्षी साहनी भी मौजूद थे। जौड़ामाजरा ने कहा कि जो सदस्य इस दुनिया से चले गए, उनको वापिस तो नहीं लाया जा सकता परंतु पंजाब सरकार सीएम भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में अपने अभिभावक खो चुके इस बच्चे के साथ खड़ी है।

    उन्होंने बताया कि बच्चे की पढ़ाई सहित राशन मुहैया करवाने के अलावा प्रति सदस्य 4 लाख रूपये वित्तीय सहायता इस बच्चे को 16 लाख रूपये दी जाएगी। इस उपरंत स्वास्थ्य मंत्री ने विधायक कुलवंत सिंह बाजीगर के साथ पातड़ां और शुतराना के अस्पतालों में जाकर सेहत सेवाओं को निरीक्षण किया और मरीजों के साथ बातकर फीडबैक हासिल की। उन्होंंने यहां तैनात डॉक्टरों और अन्य अमले को मरीजों के साथ मित्रता भरपूर व्यवहार करने और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने सहित अन्य जरूरी हिदायतें जारी की।

    स्वास्थ्य मंत्री खुद कर रहे अस्पतालों का दौरा

    स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि वह खुद राज्य के सभी अस्पतालों का दौरा कर सेहत सेवाओं का निरीक्षण कर रहे हैं और यह अफसोस के साथ कहना पड़ रहा है कि पूर्व सरकारें ने सेहत सेवाओं की तरफ बिल्कुल भी ध्यान नहीं दिया। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने तय किया है कि किसी भी अस्पताल में डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ और अन्य पैरामैडीकल अमले की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने कहा कि राज्य वासियों को उच्च स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए 15 अगस्त तक राज्य भर के सरकारी अस्पतालों में 215 तरह की दवाईयां पहुंच जाएंगी। जबकि पहले पड़ाव के तौर 75 मौहल्ला क्लीनिक लोगों को समर्पित किए जाएंगे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here