क्या भाजपा हिमाचल के सीएम जयराम ठाकुर को हटाएगी?

हिमाचल के सीएम दिल्ली तलब

  • कांग्रेस बोली-जयराम ठाकुर अपनी कुर्सी बचा लें

चंडीगढ़ (सच कहूँ डेस्क)। अभी हाल ही में गुजरात में सियासी हलचल देखने को मिली। कल ही गुजरात में नए मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल बने। वहीं आज हिमाचल प्रदेश में भी एक ऐसी खबर निकल कर आ रही है जिससे हिमाचल की राजनीति गर्मा गई है। आज हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को भाजपा आलाकमान ने दिल्ली तलब किया है। वहीं कांग्रेस ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि अब मुख्यमंत्री जयराम को हटाया जा रहा है।

सीएम के साथ उनके प्रधान निजी सचिव डॉ. आरएन बत्ता भी दिल्ली जा रहे हैं। मुख्यमंत्री जेपी नड्डा से मंगलवार दोपहर में मुलाकात करेंगे। हिमाचल प्रदेश में अगले वर्ष अक्तूबर-नवंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में भाजपा राज्यों में अपने नेतृत्व को मजबूत करने में जुटी है, जिसके चलते हिमाचल को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई है।

पांच दिन पहले भी आए थे हिमाचल सीएम

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पांच दिन पहले भी दिल्ली तलब किया था। गुजरात प्रकरण के फौरन बाद सीएम को शिमला से दिल्ली बुलाए जाने से तमाम तरह की कयासबाजी तेज हो गई है।

कांग्रेस ने क्या कहा…

कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि भाजपा पांच नहीं छह मुख्यमंत्री बदलेंगी। इसलिए जयराम ठाकुर अपनी कुर्सी बचा लें। उन्होंने कहा कि भाजपा को लेकर लोगों में भारी गुस्सा है।

भाजपा ने अब तक पांच सीएम बदले हैं

गौरतलब हैं कि विजय रूपाणी पिछले 6 महीने में त्यागपत्र देने वाले भाजपा के 5वें सीएम बन गए हैं। पहले असम में चुनाव नतीजों के साथ ही नेतृत्व परिवर्तन हुआ। असम में भी सीएम को हटाया गया। इसके बाद फिर उत्तराखंड में दो सीएम बदले गए।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।