हमसे जुड़े

Follow us

17.5 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home देश एकल प्रयोग वा...

    एकल प्रयोग वाली प्लास्टिक से मुक्त नया भारत बनाएंगे : मोदी

     Single Use Plastic

    प्लास्टिक का एकल प्रयोग | Single Use Plastic

    नई दिल्ली (एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश में पर्यावरण के प्रति व्यवहार, सोच और आचरण में बदलाव आने को बड़ी सफलता बताते हुये बुधवार को कहा कि इसी की बदौलत महात्मा गाँधी की प्रेरणा से नया भारत बनायेंगे जो एकल प्रयोग वाली प्लास्टिक(Single Use Plastic) से मुक्त होगा और कार्बन उत्सर्जन में एक चौथाई की कमी आएगी।

    मोदी ने यहाँ संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतरेस के हाथों वैश्विक निकाय के सर्वाेच्च पर्यावरण पुरस्कार ‘चैम्पियन्स आॅफ दि अर्थ’ अवॉर्ड प्राप्त करने के अवसर पर यह बात कही। इस मौके पर संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम के प्रमुख एरिक साल्हेम, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. हर्षवर्द्धन, वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री डॉ. महेश शर्मा मौजूद थे।

    कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह और केन्द्रीय मंत्रिपरिषद् के 30 से अधिक मंत्री उपस्थित थे। मोदी को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैन्युएल मैक्रां के साथ संयुक्त रूप से वर्ष 2018 के लिए स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में नीतिगत नेतृत्व के लिए इस पुरस्कार के लिए चुना गया है। दोनों नेताओं की अगुवाई में भारत और फ्रांस ने तीन साल पहले अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन की स्थापना की पहल की थी जो बुधवार को सौर ऊर्जा क्षेत्र में दुनिया का सबसे बड़ा गठबंधन बन गया है।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो