हमसे जुड़े

Follow us

17.9 C
Chandigarh
Saturday, March 21, 2026
More
    Home खेल India vs West...

    India vs West Indies : क्या आज विंडीज के खिलाफ भारत का प्रयोग सफल रहेगा?

    India vs West Indies
    भारतीय कप्तान रोहित शर्मा

    तारोबा (वेस्टइंडीज)। India vs West Indies : भारत को उम्मीद है कि वेस्टइंडीज के खिलाफ मंगलवार को तीसरे और निर्णायक एक दिवसीय क्रिकेट मैच में मध्यक्रम में संजू सैमसन और सूर्यकुमार यादव को आजमाने का उसका प्रयोग सफल साबित होगा। वेस्टइंडीज से 2006 के बाद से एक भी वनडे शृंखला नहीं हारी भारतीय टीम ने बारबडोस में दूसरे वनडे में पराजय का सामना किया जिसमें कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली को आराम दिया गया था। छह विकेट से मिली हार के बाद कोच राहुल द्रविड़ ने कहा था कि भारतीय टीम अगले महीने होने वाले एशिया कप और फिर विश्व कप के मद्देनजर वृहत तस्वीर देख रही है जिसमें देखना है कि अह्म मुकाबलों में युवा खिलाड़ी कितना प्रभाव छोड़ पाते हैं। India vs West Indies

    सलामी बल्लेबाज ईशान किशन ने प्रभावित किया है लेकिन शुभमन गिल अभी तक बड़ी पारी नहीं खेल पाए हैं। हार्दिक पंड्या ने पहले दो मैचों में गेंदबाजी की शुरुआत की लेकिन बल्ले से नाकाम रहे। पांच मैचों की टी20 शृंखला से पहले वह उपयोगी पारी खेलना चाहेंगे। गेंदबाजी में तेज गेंदबाज उमरान मलिक अभी तक विकेट नहीं ले सके हैं। उनकी रफ्तार भारत के लिए एक्स फैक्टर है लेकिन उन्हें अपनी तकनीक और सटीकता पर काम करना होगा। चाइनामैन कुलदीप यादव ने प्रभावी प्रदर्शन किया है जिससे उनके दोस्त युजवेंद्र चहल के लिए टीम में जगह नहीं बन पा रही। अब वह टी20 शृंखला में ही नजर आएंगे।

    वेस्टइंडीज के पास खोने के लिए कुछ नहीं है और अगर वह भारत को हरा देता है तो वनडे विश्व कप के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाने के जख्मों पर कुछ हद तक मरहम लगेगा। उसके गेंदबाजों ने भारतीय बल्लेबाजों को काफी परेशान किया है। बाएं हाथ के स्पिनर गुडाकेश मोती अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं जबकि तेज गेंदबाज रोमारियो शेफर्ड भी प्रभावी रहे हैं। कप्तान शाइ होप ने कहा कि हम एक बार फिर उस प्रदर्शन को दोहराएंगे। हमें बल्ले और गेंद से लगातार अच्छा प्रदर्शन करना होगा।

    टीमें : भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, रुतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या (उप कप्तान), शार्दुल ठाकुर, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, जयदेव उनादकट, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक, मुकेश कुमार

    वेस्टइंडीज : शाई होप (कप्तान), रोवमैन पॉवेल, एलिक अथानाजे, यानिक कारिया, कीसी कार्टी, डोमिनिक ड्रेक्स, शिमरोन हेटमाएर, अलजारी जोसेफ, ब्रेंडन किंग, काइल मायर्स, गुडाकेश मोती, जेडेन सील्स, रोमारियो शेफर्ड, केविन सिनक्लेयर, ओशाने थॉमस।
    मैच का समय : भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से

    यह भी पढ़ें:– मणिपुर यौन हिंसा मामले में पीड़ितों का बयान दर्ज करने पर लगी रोक

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here