हमसे जुड़े

Follow us

23 C
Chandigarh
Sunday, April 12, 2026
More
    Home देश अब कभी भारत न...

    अब कभी भारत नहीं आऊंगी : अरूसा आलम

    चंडीगढ़ (एजेंसी)। पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले सियासी घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह बनाम कांग्रेस की जंग में अब पाकिस्तानी पत्रकार अरूसा आलम को लेकर भी एक दूसरे पर हमले किए जा रहे हैं। ऐसे में पाकिस्तान की पत्रकार अरूसा आलम ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। अरूसा आलम ने कहा कि वह पंजाब कांग्रेस के नेताओं से बेहद निराश हैं और वापस कभी भारत नहीं आएंगी। क्योंकि वह पूरे घटनाक्रम से आहत हैं और उनका दिल टूट गया है।

    दरअसल पिछले हफ्ते पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा था कि अरूसा आलम के कथित आईएसआई लिंक पर जांच की जाएगी। इस पर कैप्टन अमरिंदर ने पलटवार किया था और उनके मीडिया सलाहकार रवीन ठुकराल की ओर से पोस्ट किए गए ट्वीट्स में कहा गया था कि आलम भारत सरकार की मंजूरी पर 16 साल से आ रही थीं।

    अमरिंदर सिंह के मीडिया सलाहकार रवीन ठुकराल ने उनके हवाले से ट्वीट करते हुए पूछा कि सुखजिंदर ने तब क्यों नहीं शिकायत की जब वह अमरिंदर कैबिनेट में मंत्री थे। उन्होंने कहा कि अरूसा केन्द्र की मंजूरी लेकर पिछले 16 साल से भारत आ रही हैं। इतना ही उन्होंने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और अरूसा आलम की हाथ मिलाते हुए एक पुरानी तस्वीर भी पोस्ट की।

    बता दें कि अरूसा, पाकिस्तान में ‘रानी जनरल’ के नाम से मशहूर अकलीन अख्तर की बेटी हैं। समाजसेवी अख्तर का 1970 के दशक में पाकिस्तान की राजनीति पर गहरा प्रभाव रहा है। बताया जाता है कि अरूसा 2004 में कैप्टन अमरिंदर सिंह से पहली बार मिली थीं, जब वह पाकिस्तान दौरे पर गए थे। अरूसा आलम पाकिस्तान की रक्षा पत्रकार हैं, जो पंजाब के पूर्व सीएम अमरिंदर सिंह की करीबी बताई जाती हैं।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।