हमसे जुड़े

Follow us

23.3 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान स्वच्छता अभिय...

    स्वच्छता अभियान चलाकर करेंगे पौधरोपण

    Jalandhar News
    Green Earth Clean Environment: ‘ग्रीन अर्थ क्लीन इन्वायरमैंट’: रोपित किए एक हजार पौधे

    हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। सामाजिक संस्था मरुधरा विचार मंच की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को टाउन की अरोड़वंश धर्मशाला में भवानी शंकर शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। बैठक में पार्षद प्रदीप ऐरी ने अभी तक आयोजित मरुधरा विचार मंच के कार्यक्रमों का वित्तीय लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। कृष्ण तायल ने मरूधरा विचार मंच में नए सदस्यों के लिए सदस्यता अभियान चलाने का प्रस्ताव रखा जिसे सर्वसम्मति से प्राथमिकता से सम्पन्न करने का निर्णय लिया गया। Hanumangarh News

    सदस्यता अभियान के लिए टाउन के लिए प्रवीण मोदी व प्रवीण गोयल और जंक्शन के लिए पारस गर्ग व कृष्ण तायल को प्रभारी बनाया गया। प्रवीण गोयल व अमित तरड़ की ओर से आगामी दिनों में सामाजिक सरोकार के विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन का प्रस्ताव रखा गया जिसमें स्वच्छता व पौधरोपण पर विशेष तौर पर जोर देना रहे। सभी ने सर्वसम्मति से इसकी शुरुआत सोमवार से टाउन में किरयाना भवन के नजदीक स्थित लाल बहादुर शास्त्री पार्क से करने का निर्णय लिया। स्वच्छता व पौधरोपण के पश्चात पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। बैठक में संदीप छाबड़ा, सूरज, जयभगवान सोनी, प्रभु जांगिड़, विनोद वर्मा, राजेन्द्र वर्मा, सुरेन्द्र नरूला, राजपाल आदि मौजूद रहे। Hanumangarh News

    यह भी पढ़ें:– सभापति सहित अधिकारियों-कर्मचारियों ने किया एक घंटा श्रमदान

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here