हमसे जुड़े

Follow us

22.1 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home राज्य एमएसजी क्वीज ...

    एमएसजी क्वीज प्रतियोगिता के विजेता हुए सम्मानित

    MSG Quiz

    स्कूल प्राचार्या व वाइस प्रिंसीपल ने स्मृति चिन्ह, सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया | MSG Quiz

    सरसा (सच कहूँ न्यूज)। शाह सतनाम जी गर्ल्ज स्कूल में वीरवार सुबह प्रार्थना सभा में गत दिनों हुई एमएसजी क्वीज(MSG Quiz)प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित करने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रतियोगिताओं में प्रथम,द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहने वाले प्रतिभागियों को स्कूल प्राचार्या डॉ. शीला पूनियां इन्सां व वाइस प्रिंसीपल सीमा छाबड़ा इन्सां ने संयुक्त रुप से स्मृति चिन्ह, सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया।

    इस मौके पर स्कूल का समस्त स्टॉफ व छात्राएं उपस्थित थी। इन्हें मिले पुरस्कार11 वीं कॉमर्स में अदिति, अनमोल व पूजा को क्रमश: प्रथम,द्वितीय व तृतीय पुरस्कार से नवाजा गया। इसी कक्षा के आर्ट्स विषय में रुपिन्द्र कौर को पहला, बलदीप कौर को दूसरा व अमन को तीसरा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

    12 वीं कक्षा के आर्ट्स विषय में स्रेहा, गीतिका व दीक्षा ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान अर्जित किया। इनके अलावा 12 वीं कॉमर्स में अक्षिता,सुगंध व मनीषा को क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।