हमसे जुड़े

Follow us

18.3 C
Chandigarh
Thursday, February 26, 2026
More
    Home देश Haryana Winte...

    Haryana Winter Holidays: हरियाणा में इस दिन से शुरू होगी सर्दियों की छुट्टियां, शिक्षा मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    Haryana Winter Holidays
    Haryana Winter Holidays: हरियाणा में इस दिन से शुरू होगी सर्दियों की छुट्टियां, शिक्षा मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    Haryana Winter Holidays: चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा से बड़ी खबर सामने निकल कर आ रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढान्डा ने बताया कि हरियाणा के स्कूलों में 1 जनवरी से 15 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश रहेगा।

    Haryana-Punjab Weather Alert: हरियाणा-पंजाब के मौसम को लेकर अहम खबर, जानें आने वाले दिनों का हाल…

    हरियाणा में पड़ रही ठंड को देखते हुए ये फैसला लिया| Haryana Winter Holidays

    उन्होंने कहा कि जल्द ही विभाग इसको लेकर नोटिफिकेशन जारी कर देगा। हरियाणा में पड़ रही ठंड को देखते हुए ये फैसला लिया है।

    राजस्थान के स्कूलों में कल से शीतकालीन अवकाश

     राजस्थान में शीतकालीन अवकाश शिविरा पंचांग के अनुसार 25 दिसंबर से ही शुरू होंगे। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने इस संबंध में आधिकारिक घोषणा कर दी है। बढ़ती सर्दी को ध्यान में रखते हुए सभी सरकारी और निजी स्कूलों में यह अवकाश रहेगा। शिविरा पंचांग के अनुसार शीतकालीन अवकाश 25 दिसंबर 2024 से पांच जनवरी 2025 तक होगा। पूर्व में भी शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा था कि कड़ाके की सर्दी पड़ने पर स्कूलों में अवकाश का निर्णय किया जाएगा। शिविरा पंचांग में अवकाश की तिथि पहले ही निर्धारित थी, जिससे छात्रों और अभिभावकों के बीच असमंजस की स्थिति थी। अब शिक्षा विभाग ने यह स्पष्ट कर दिया है कि अवकाश 25 दिसंबर से शुरू होगा।

    शिक्षा मंत्री ने कहा कि सर्दी के प्रभाव को ध्यान में रखते हुए यह फैसला किया गया है ताकि बच्चों की सेहत पर कोई असर न हो राजस्थान के कई हिस्सों में तापमान सात डिग्री से नीचे जा चुका है। विशेष रूप से उत्तरी और पश्चिमी क्षेत्रों में सुबह-शाम ठंडी हवाओं के कारण बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। हर साल की तरह इस बार भी शीतकालीन अवकाश 25 दिसंबर से शुरू होगा। वहीं, इस संबंध में निदेशक माध्यमिक, शिक्षा सीताराम जाट ने संयुक्त निदेशक, स्कूल शिक्षा, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी, जिला एवं ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों को समस्त सरकारी व प्राइवेट स्कूलों में 25 से 5 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here