हमसे जुड़े

Follow us

19.2 C
Chandigarh
Friday, February 27, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी एलिवेटिड रोड ...

    एलिवेटिड रोड पर लगे 27 सीसी टीवी कैमरों के तार हुए चोरी,10 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

    Ghaziabad
    •  देश की यह पहली 11 किलोमीटर की सिंगल पिलर एलिवेटिड रोड गाजियाबाद में है।
    • एलिवेटिड रोड पर हुड़नगियो की निगरानी के लिए लगे थे 45 सीसीटीवी कैमरे

    गाजियाबाद (सच कहूँ /रविन्द्र सिंह)। चोरों के होशले इस कदर बुलन्द है कि पुलिस की निगरानी के बावजूद भी 27 सीसीटीवी कैमरों के तार चोरी कर लिए। देश की राजधानी दिल्ली से सटे गाजियाबाद में सिंगल पिलर पर बनी देश की पहली एलिवेटेड रोड पर शरारती तत्वों के लगातार हो रहे हुड़दंग रोकने के उद्देश्य से इसके करीब 11 किलोमीटर के इस रास्ते पर 45 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे।

    उनकी निगरानी के लिए चार पीसीआर की भी तैनाती की गई थी। खास बात यह है कि इसके बावजूद भी सीसीटीवी कैमरे शुरू होने से 29 घंटे पहले ही कौशांबी से हज हाउस तक लगे 27 सीसीटीवी कैमरों का तार चोरों ने चोरी कर लिया। इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए गाजियाबाद पुलिस कमिशनरेट के आला अधिकारियों ने एक्शन लिया और इस पर तैनात 10 पुलिसकर्मियों को लापरवाही के आरोप में लाइन हाजिर कर दिया ।उधर सीसीटीवी कैमरे के तार चोरी करने वालों की गिरफ्तारी करने के लिए भी पुलिस की 5 विशेष टीमों का गठन किया गया है।

     शरारती तत्व के हुड़दंग को रोकने के लिए लगाए थे 45 सीसीटीवी कैमरे

    गाजियाबाद में 11 किलोमीटर की सिंगल पिलर एलिवेटेड रोड पर अक्सर शरारती तत्व हुड़दंग मचाते हुए नजर आए जिनके कारण कई बड़े हादसे भी हुए इस पर अंकुश लगाए जाने के उद्देश्य से इस बीच 45 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए और चार पीसीआर वैन को भी लगाया गया 15 मार्च को डीसीपी विवेक चंद्र यादव वह निपुण अग्रवाल और उद्यमियों ने वसुंधरा पुलिस चौकी पर कंट्रोल रूम का शुभारंभ किया और सीसीटीवी कैमरे का शुभारंभ होने के 29 घंटे बाद ही कौशांबी से हज हाउस तक लगाए गए 27 सीसीटीवी कैमरे का तार 16 मार्च को चोरी कर लिया गया। बाकी कैमरों का तार भी जगह-जगह से जलाया गया। खास बात यह रही कि इस घटना के बावजूद भी वहां पर तैनात पुलिसकर्मियों को इसकी भनक तक नहीं लगी। इस पूरे मामले को लेकर वसुंधरा चौकी प्रभारी की तरफ से अज्ञात के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

     क्या बोले एसीपी

    27 सीसीटीवी कैमरे का तार चोरी के मामले की जानकारी देते हुए एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि एलिवेटेड रोड पर शरारती तत्वों और हुड़दंगियों पर अंकुश लगाए जाने के उद्देश्य से 45 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे ।और इसकी निगरानी के लिए चार पीसीआर को भी तैनात किया गया था। लेकिन इन 45 सीसीटीवी कैमरा में से 27 सीसीटीवी कैमरों का तार चोरों ने चोरी कर लिए । चोरों की तलाश के लिए 5 विशेष टीमें गठित की गई है।टीम उनकी तलाश में जुट गई है।

     इन पुलिसकर्मियों पर हुई कार्रवाई

    इस मामले में पीसीआर वैन पर तैनात एसआई सूरजभान ,मुख्य आरक्षी अमित, जयपाल, श्रीपाल एवं आरक्षी अशोक, अनिल ,राहुल, अभिजीत बालियान और चालक विजय देवेंद्र समेत कुल 10 पुलिस कर्मियों को लापरवाही के आरोप में लाइन हाजिर कर दिया गया है ।

    पुलिस की 5 विशेष टीम चोरों की तलाश में जुटी

    पुलिस के अनुसार चोरों की धरपकड़ के लिए पुलिस की 5 विशेष टीम का गठन हुआ है। जल्द ही चोरी की इस घटना को अंजाम देने वाले चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here