हमसे जुड़े

Follow us

14.7 C
Chandigarh
Tuesday, February 17, 2026
More
    Home देश काश कुछ लोगों...

    काश कुछ लोगों में नीरज चोपड़ा और बजरंग जैसी शिष्टता और आईक्यू होता : जावेद अख्तर

    Javed Akhtar
    Javed Akhtar

    मुंबई। मशहूर लेखक जावेद अख़्तर ने नीरज चोपड़ा पर मचे हालिया विवाद को लेकर अपनी बात रखी है। वहीं नीरज के समर्थन में आए पहलवान बजरंग पूनिया की भी जावेद अख्तर ने दिल खोलकर तारीफ की। जावेद अख्तर ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया, ‘काश हमारे देश में कुछ लोगों के पास नीरज चोपड़ा और बजरंग पूनिया जैसे हमारे खिलाड़ियों की क्लास, शालीनता, आईक्यू और खेल भावना होती। हालांकि जावेद अख्तर के इस ट्विट पर कुछ लोग भड़के भी नजर आए और तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दी।

    ये है पूरा मामला

    टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड जीतने वाले जैवलीन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने एक साक्षात्कार में कहा था कि जिस दिन उनका फाइनल मुकाबला था, वो अपना जैवलिन ढूंढ रहे थे। तभी उन्होंने देखा कि पाकिस्तानी खिलाड़ी अरशद नदीम उनकी जैवलिन लेकर टहल रहे हैं। उन्होंने जल्दी से उनसे जैवलिन लिया और जाकर अपना पहला थ्रो फेंका था।

    इसी बात पर मचा बवाल

    नीरज के ये कहने के बाद कुछ लोगों ने इसे राजनीतिक रंग देना शुरू किया। फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने कहा कि खेल के मैदान में एक साजिश की गई ताकि नीरज जीत न सकें। सोशल मीडिया पर एक वर्ग ने इस पर कड़ी टिप्पणी देनी शुरू की, जिसके बाद नीरज सामने आए और उन्होंने कहा कि उनका सहारा लेकर इसे मुद्दा न बनाया जाए। स्पोर्ट्स सभी को मिलकर चलना सिखाता है। हम सभी खिलाड़ी प्यार से रहते हैं।

    बजरंग पूनिया ने किया समर्थन

    नीरज चोपड़ा का बयान सामने आने के बाद कई खिलाड़ियों ने उनके प्रति अपना समर्थन जताया, जिसमें बजरंग पूनिया भी शामिल थे। उन्होंने कहा कि एथलीट चाहे पाकिस्तान का हो या किसी अन्य देश का, वो अपने राष्ट्र का प्रनिधित्व करता है। वो (नदीम) पहले एक खिलाड़ी हैं। हम उस व्यक्ति के खिलाफ कुछ कहें, सिर्फ इसलिए कि वो पाकिस्तान से हैं, ये बात ठीक नहीं है। बजरंग के अलावा टेबल टेनिस खिलाड़ी शरत कमल, रेसलर साक्षी मालिक, डिस्कस थ्रोअर कमलप्रीत कौर ने भी नीरज के प्रति अपना समर्थन जताया है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।