हमसे जुड़े

Follow us

22.4 C
Chandigarh
Thursday, February 19, 2026
More
    Home कृषि नरमा की आवक क...

    नरमा की आवक के साथ भाव में आया उछाल

    Cotton in Mandi

    सरसा (सच कहूँ न्यूज)। अनाज मंडी में नरमा की आवक के साथ भाव में उछाल आने लगा है। नरमा के रेट में मंगलवार को 188 का उठाल आते ही दस हजार रुपये पार कर गया। अनाज मंडी में 10120 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से बिका। इससे पहले फरवरी माह में दस हजार रुपये से अधिक रेट में नरमा बिका था। इसके बाद इसमें धीरे धीरे गिरावट आती रही। अब पिछले कई दिनों से फिर भाव में बढ़ोतरी होनी शुरू हुई। हालांकि कपास अभी भी 8500 रुपये प्रति क्विंटल तक बिक रहा है। इस बार बारिश व गुलाबी सुंडी के कारण क्षेत्र में नरमा की फसल चौपट हो गई। जिले का नाम देशभर में काटन के उत्पादन में भी प्रदेश में टाप पर है। जिले में कपास की 2 लाख 8 हजार हेक्टेयर पर बिजाई की जाती है।

    यह भी पढ़े:किसानों को मिला करीब 366 करोड़ रूपए का बीमा क्लेम: कृषि मंत्री

    नरमा की मंडी में कम हो रही है आवक

    अनाज मंडी में किसान सुबह से ट्रैक्टर ट्राली में नरमा की फसल बेचने के लिए आने लगे हैं। खेतों में अभी चुंगाई का कार्य पूरी गति से शुरू नहीं हुआ है। इसी के चलते अनाज मंडी में अभी नरमा की आवक कम ही हो रही है। इस सीजन के शुरुआत में नरमा के भाव नौ हजार रुपये प्रति क्विंटल था। इसके बाद नरमा के भाव में बढ़ोतरी होती रही। मंडी में सोमवार को 9932 रुपये में बिका। जो अब बढ़कर 10120 रुपये तक पहुंच गये हैं। गुलाबी सुंडी व बारिश से नरमा की फसल को जिले में 60 से 70 प्रतिशत फसलों को नुकसान हुआ है। कृषि विभाग द्वारा फसलों की गिरदावरी भी फसल खराब होने पर की जा रही है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here