लंबित मांगों के लिए होगा हरियाणा के इतिहास का पहला विशाल महाधरना
- पत्रकारों को दी जाने वाली आपात सहायता राशि 2.50 लाख से बढ़ा कर 5 लाख किए जाने पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का जताया आभार
- फतेहाबाद जिला इकाई के गठन से श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा को मिली मजबूती – डॉ. इंदु बंसल
जाखल (सच कहूँ/तरसेम सिंह)। Jakhal News: श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की प्रदेश अध्यक्ष अध्यक्ष डॉ. इंदु बंसल ने हरियाणा के बजट 2026/2027 में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा “हरियाणा मीडिया पर्सनेल वेलफेयर फंड एडमिनिस्ट्रेशन स्कीम’ के अंतर्गत मीडियाकर्मियों को आपात स्थितियों में दी जाने वाली आर्थिक सहायता की अधिकतम सीमा को 2.50 लाख से बढ़ाकर 5 लाख किए जाने के प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार से आपदा के समय में श्रमजीवी पत्रकार के लिए बढ़ाई गई सहायता राशि उनके जोखिम को कम करेगी।
श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की जिला इकाई का गठन फतेहाबाद में संघ की प्रदेश अध्यक्ष डॉ इन्दु बंसल की अध्यक्षता में किया गया इस अवसर पर फतेहाबाद के सैकड़ों पत्रकारों ने श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की सदस्यता ग्रहण की जिला इकाई के इस गठन कार्यक्रम में फतेहाबाद के वरिष्ठ पत्रकार संजीव शर्मा को जिलाध्यक्ष व प्रमोद गर्ग को जिला महासचिव नियुक्त किया गया है। संघ को मजबूती देते हुए फतेहाबाद के 40 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव रखने वाले 5 वरिष्ठ पत्रकारों को फतेहाबाद जिला इकाई का संरक्षक बनाया गया है जिन में बृजपाल, महावीर गर्ग, सतीश अरोड़ा, पवन कुमार व सदानंद शमिल हैं। मीडिया के तीनो स्तंभों प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व डिजिटल मीडिया को समानता प्रदान करते हुए 3 मीडिया प्रभारी बनाए गए हैं जिसमें टोहाना से प्रेम सिंह मेगी को प्रिंट मीडिया प्रभारी, सुशील सिंगला टोहाना को इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रभारी व बलकार सिंह को डिजिटल मीडिया प्रभारी बनाया गया। डॉ बंसल ने बताया फिलहाल कुल 10 पत्रकारों को जिला कार्यकरिणी में स्थान दिया गया है जल्द ही इस का विस्तार किया जाएगा। जिस में उपाध्यक्ष,सचिव, सह सचिव , कार्यकारिणी सदस्य व अन्य पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। Jakhal News
श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ बंसल ने कहा कि हरियाणा के श्रमजीवी पत्रकारों की ट्रेड यूनियन श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा जल्द ही श्रमजीवी पत्रकारों की सभी लंबित मांगों के समर्थन में हरियाणा के इतिहास का पहला व विशाल महाधरना दिल्ली जंतर – मंतर पर आयोजित करेगा इस महाधरने में हरियाणा प्रदेश के हजारों श्रमजीवी पत्रकार अपनी लंबित मांगों के लिए हुंकार भरेंगे।
डॉ बंसल ने कहा श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा ने अपने गठन के प्रथम वर्ष 2025 में श्रमजीवी पत्रकारों की लंबित मांगों को पूरा करवाने के लिए हरियाणा के इतिहास का सब से बड़ा ज्ञापन अभियान चलाया था, इस अभियान के तहत श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की सभी जिला इकाईयों ने अपने जिला मुख्यालय पर वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों को प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नाम ज्ञापन सौंपे थे।
डॉ बंसल ने कहा श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा द्वारा समय – समय पर श्रमजीवी पत्रकारों की लंबित मांगों के लिए उठाई गई आवाज आज केंद्र व हरियाणा सरकार के संज्ञान में है। जिस का असर अब धीरे – धीरे दिखने लगा है।
डॉ बंसल ने कहा श्रमजीवी पत्रकारों का दिल्ली जंतर – मंतर पर आयोजित होने वाला विशाल महाधरना हरियाणा के श्रमजीवी पत्रकारों की दिशा व दशा बदल कर लंबित मांगों को पूरा करवाने में एक मिल का पत्थर साबित होगा। इस महाधरने में श्रमजीवी पत्रकारों की लंबित मांगों को लेकर 10 सूत्री मांगपत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को सौंपा जाएगा।
इस अवसर पर मुख्य रूप से फतेहाबाद जिले के वरिष्ठ पत्रकार गुरपाल नैन, सुशील सिंगला, महावीर गर्ग, पीयूष बंसल, सदानंद, धर्मवीर, शंकर वधवा, पवन कुमार, कर्मवीर, संजीव गर्ग, पवन कुमार, सुखदेव मलिक, बलकार सिंह, नरेश बंसल, बंसी लाल तेतरवाल, राधेश्याम सोनी, प्रेम सिंह मेगी, प्रवीण जग्गा, कुलदीप टिब्बी, सतीश अरोड़ा, अमित मेहता, मा. बृजपाल, हरिचंद गर्ग, धर्मपाल सक्सेना, तरसेम सिंह चांदपुरिया, गुरमीत सिंह सैनी, मुकेश गर्ग, योगेश खनेजा, जस्सी सर्वजीत, दीपक रजक, प्रमोद गर्ग, संजीव शर्मा के साथ-साथ फतेहाबाद जिले के सैकड़ों पत्रकार उपस्थित थे। Jakhal News
यह भी पढ़ें:– कर्नाटक के सेवादारों ने बिना घबराए हिम्मत से आग पर पाया काबू, विदेशी पर्यटको ने गुरु जी के बारे में कह दी ये बड़ी बात















