हमसे जुड़े

Follow us

26.4 C
Chandigarh
Sunday, March 29, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा पकड़ी गई अस्पत...

    पकड़ी गई अस्पताल से बच्चा चुराने वाली महिला

    Woman, Arrested, Stealing Child, Police, Haryana

    पुलिस ने 24 घंटे के भीतर यमुनानगर से किया काबू

    बराड़ा/मुलाना(सच कहूँ न्यूज)। एमएम मेडिकल कॉलेज से 14 दिन का नवजात चुराने वाली महिला को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ही यमुनानगर से गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को डीएसपी बराड़ा ने बच्चे को बरामद कर परिजनों को सोंप दिया।

    वहीं आरोपी महिला यूपी के सरसावा की रहने वाली है जिससे मुलाना पुलिस थाने में पूछताछ जारी है। पता चला है कि हाल ही में आरोपी महिला का गर्भपात हुआ था।

    और उसके दो बच्चें भी अक्सर बीमार रहते हैं। एचएचओ मेहर सिंह द्वारा दी गई जानकारी अनुसार पकड़ी महिला अपना नाम सरिता व अपने पति का नाम मनीष वासी सरसावा उत्तर प्रदेश बता रही है। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी में सरिता बच्चा उठाकर ले जाती दिखाई दी।

    बेटी का इलाज करवाने आई थी अस्पताल

    सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर पता चला कि इस महिला के साथ जो 10 साल की लड़की है उस लड़की का यहां ओपीडी में इलाज चल रहा है। पुलिस के अनुसार हस्पताल के मरीजों के पंजीकरण की पर्चियां खंगालने पर महिला की बेटी की पर्ची पर महिला का मोबाईल नंबर मिला।

    जिसको ट्रेस किया गया। तो महिला के मोबाईल फोन कीलोकेशन यमुनानगर में थी। बुधवार दोपहर जांच टीम ने दबिश देकर महिला को बच्चे सहित गिरफ्तार कर लिया। वहीं डीएसपी बराड़ा ने बच्चा उसकी मां रजनी को सौंप दिया।

    आरोपी महिला से पूछताछ जारी

    महिला को यमुनानगर से पकड़ा गया है। महिला खुद को यूपी के सरसावा की बता रही है। बच्चा सही सलामत है, अभी जांच जारी है। महिला से पूछताछ की जा रही है।
    मेहर सिंह, एसएचओ मुलाना, अम्बाला

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।