हमसे जुड़े

Follow us

22.1 C
Chandigarh
Thursday, March 26, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा ज्वेलरी चोरी ...

    ज्वेलरी चोरी के मामले में महिला गिरफ्तार

    Sonipat News
    (सांकेतिक फोटो)

    कब्जे से सभी ज्वैलरी की बरामद

    गुरुग्राम (सच कहूँ/संजय मेहरा)। Gurugram News: जिला के गांव राजनगर में एक मकान से ज्वेलरी चोरी के मामले में पुलिस ने एक महिला को काबू किया है। पुलिस प्रवक्ता ने शनिवार को बताया कि महिला के पास से चोरी की गई ज्वैलरी भी बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार 13 अप्रैल 2025 को एक महिला द्वारा थाना फरुखनगर जिला गुरुग्राम में एक लिखित शिकायत दी गई। Gurugram News

    शिकायत में कहा कि 12 अप्रैल 2025 को ताजनगर गांव जिला गुरुग्राम में स्थित उसके मकान से किसी अज्ञात द्वारा आभूषण चोरी कर ली गई है। इस शिकायत पर थाना फरुखनगर जिला गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया। उप-निरीक्षक मनोज कुमार अपराध शाखा फरुखनगर की पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए इस मामले में 1 महिला आरोपी को गुरुग्राम काबू किया है। आरोपी महिला की पहचान गीता निवासी गांव बनियानी जिला रोहतक वर्तमान किरायेदार सहसी मोहल्ला, खोखरा कोट, जिला रोहतक के रूप में हुई।

    आरोपी महिला के अपराधिक रिकॉर्ड से पता चला है कि उसके खिलाफ चोरी के 7 केस जिला रोहतक व 2 केस गुरुग्राम में दर्ज है। पुलिस प्रवक्ता ने शनिवार को बताया कि पुलिस टीम द्वारा आरोपी महिला के कब्जा से 1 गोल्ड की चेन, 1 जोड़ी सोने की बालियां, 1 जोड़ी गोल्ड ब्रेसलेट, 4 सिल्वर-ट्रे, 20 सिल्वर कॉइन, 10 सिल्वर बिस्कीट व 1 जोड़ी सिल्वर एंकलेट बरामद किए गए है।

    घर में चोरी करने वाली घरेलू सहायिका काबू | Gurugram News

    गुरुग्राम। थाना पालम विहार क्षेत्र में एक घर में चोरी करने वाली सहायिका को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला के पास से चोरी किए गए आभूषण भी बरामद किए गए है। बता दें कि 7 में 2025 को एक महिला ने थाना पालम विहार गुरुग्राम में एक शिकायत दी थी कि उसके घर में काम करने वाली सहायिका द्वारा 7 में 2025 को कॉसमॉस अपार्टमेंट पालम विहार गुरुग्राम में स्थित उसके मकान से आभूषण चोरी कर लिए गए है।

    इस शिकायत पर थाना पालम विहार, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया। थाना पालम विहार गुरुग्राम की पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए एक महिला आरोपी को गांव चौमा से काबू किया। आरोपी की पहचान रीता देवी निवासी गांव सिरोही जिला कन्नौज (उत्तर-प्रदेश) के रूप में हुई। पुलिस टीम द्वारा आरोपी महिला के कब्जा से चोरी हुई 2 जोड़ी गोल्ड की बालियां व 3 गोल्ड की रिंग बरामद की गई है। Gurugram News

    यह भी पढ़ें:– महिला के कान से सोने की बाली छीनने के मामले में दो युवक गिरफ्तार