हमसे जुड़े

Follow us

12.2 C
Chandigarh
Sunday, February 15, 2026
More
    Home राज्य पंजाब जहरीली वस्तु ...

    जहरीली वस्तु निगल कर महिला ने की आत्महत्या, दो पर मामला दर्ज

    commits suicide SACHKAHOON

    आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पीड़ित परिवार ने लगाया धरना

    सुनाम उधम सिंह वाला(कर्म थिन्द)। स्थानीय शहर के कच्चा पहा पर रहने वाली एक विवाहिता ने जहरीली वस्तु निगल कर आत्महत्या (Commits Suicide) कर ली। मृतक महिला के पति सहित उसके परिजनों ने कहा कि महिला के आत्महत्या करने का कारण दो व्यक्ति हैं, जिन की तरफ से उसे परेशान किया जा रहा था, जिससे परेशान होकर उसने आत्महत्या (Commits Suicide) की है।

    पीड़ित परिवार ने बताया कि उन व्यक्तियों के नाम पुलिस के पास लिखवाए गए हैं परंतु उन व्यक्तियों पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई, जिस कारण उनकी तरफ से पुलिस चौंकी अनाज मंडी सुनाम में धरना लगाया गया है और जब तक पुलिस उनको गिरफ्तार नहीं करती, उतनी देर मृतका का संस्कार नहीं किया जाएगा। उन्होंने मांग की कि आरोपियों के खिलाफ पर्चा दर्ज करके उनको गिरफ्तार किया जाये, जिसके बाद यह धरना उठाया जायेगा और मृतकों का संस्कार किया जाएगा।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here