हमसे जुड़े

Follow us

22.9 C
Chandigarh
Friday, April 10, 2026
More
    Home राज्य पंजाब महिला ने दो ब...

    महिला ने दो बच्चों समेत आत्महत्या की

    Phagwara News
    सांकेतिक फोटो

    बरनाला (सच कहूँ न्यूज) पंजाब के बरनाला जिले में एक महिला ने एक दुर्घटना में अपने दस वर्षीय बेटे को खोने के गम में अपने दो बच्चों के साथ जहरीला पदार्थ खाकर कल शाम आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार धनौैला कस्बा के कालेके गांव निवासी बलदेव सिंह ने बताया कि कल जब वह घर लौटे तो उन्होंने पत्नी वीरपाल कौर, बेटे मम्मा (7) व बेटी ज्योति (5) को पीड़ा से छटपटाते देखा। तीनों को अस्पताल ले जाया गया जहां वीरपाल व ज्योति को मृत घोषित किया गया। मम्मा की बाद में मौत हुई।

    क्या है मामला

    बलदेव के अनुसार करीब दोे महीने पहले उनके दस वर्षीय बेटे की रजबाहे में डूबने से मौत हो गई थी। इसके बाद वीरपाल मानसिक तौर पर परेशान रहने लगी थी। बलदेव के अनुसार वह और उसकी पत्नी मेहनत-मजदूरी करके अपने परिवार का बड़ी मुश्किल से पालन-पोषण कर रहे थे और इन्हीं परेशानियों के कारण वीरपाल ने दोे बच्चोें के साथ जहर निगल लिया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।