हमसे जुड़े

Follow us

22.4 C
Chandigarh
Thursday, February 19, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा गांव भगवतीपुर...

    गांव भगवतीपुर में करंट से महिला की मौत

    Woman, Death, Current, Villagers, Raised, Haryana

    रोहतक। रोहतक के गांव भगवतीपुर में करंट लगने से एक महिला और एक नील गाय की मौत हो गई। इसके बाद ग्रामीणों ने रोड जाम कर नारेबाजी शुरू कर दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची, जिसके बाद ग्रामीणों को समझाए जाने की कोशिशें जारी हैं।

    लोगों का कहना है कि बार-बार शिकायत के बाद उनकी बात को सुना नहीं गया। अगर वक्त रहते बिजली निगम ने कार्रवाई की होती तो यह हादसा नहीं हुआ होता।

    एक नील गाय भी खेतों में मृत पाई गई है

    बिजली निगम को कई बार इस बारे में शिकायत की गई, लेकिन एक बार भी उनकी बात को नहीं सुना गया। न तो बिजली की लाइन को ठी किया गया और न ही बिजली की सप्लाई रोकी गई।आज सुबह जब एक महिला खेतों में गई तो वहां जमीन पर पड़ी पावर लाइन में सप्लाई चल रही होने के कारण करंट से उसकी मौत हो गई। इसके अलावा एक नील गाय भी खेतों में मृत पाई गई है।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।