हमसे जुड़े

Follow us

18.2 C
Chandigarh
Wednesday, March 25, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी स्याना में चल...

    स्याना में चलते आटो से गिरकर हुई महिला की मौत

    बुलन्दशहर/स्याना (सच कहूँ न्यूज)। कोतवाली क्षेत्र के स्याना-नरसेना नहर पटरी मार्ग पर एक महिला की चलते आटो से गिरकर मौत हो गई। वहीं स्वजन बिना कोई कार्रवाई किए मृतक महिला के शव को अपने साथ ले गए। (Bulandshahr) कोतवाली प्रभारी सुभाष सिंह के अनुसार जिला हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के ग्राम जखेड़ा निवासी 45 वर्षीय सलमा गुरुवार को नगर के बुगरासी बस स्टैंड से आटो में पीछे की सीट पर सवार होकर भड़काऊ के लिए जा रही थी।

    यह भी पढ़ें:– योजना के तहत वह पत्नी को सालासर ले गया और फिर जिंदा जलाकर मारा….

    उसी दौरान क्षेत्र के क्षेत्र के ग्राम रानापुर स्थित नहर पटरी मार्ग पर सलमा अचानक आटो से गिर कर घायल हो गई। आटो चालक मनोज द्वारा सलमा को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस द्वारा घटना की जानकारी मृतक महिला के स्वजन को दी गई। मौके पर पहुंचे स्वराज किसी भी कार्रवाई से इंकार करते हुए मृतक महिला के शव को अपने साथ ले गए।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here