हमसे जुड़े

Follow us

21.6 C
Chandigarh
Monday, April 13, 2026
More
    Home राज्य पंजाब संदिग्ध परिस्...

    संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत

    Died Sachkahoon

    लुधियाना (सच कहूँ न्यूज)। बीती देर रात एक महिला को उसके ससुराल पक्ष वाले डीएमसी अस्पताल में दाखिल करवाकर फरार हो गए। सुबह महिला की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मायके वालों ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी को ससुराल वालों ने पहले मारपीट की फिर फंदे पर लटका दिया। घटना थाना माडल टाएपन के इलाका धक्का कॉलोनी की है। मृतक महिला का नाम मुस्कान है। मुस्कान की शादी अमित के साथ हुई थी। महिला के शव को सिविल अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल पाएगा।

    यह भी पढ़ें:– ‘किसी को पैसे नहीं खाने दूंगा, भ्रष्टाचारियों को ही हो रही तकलीफ’

    मुस्कान के पिता जसविंदर ने बताया कि उनकी बेटी की शादी 2 साल पहले हुई थी। शादी रिश्तेदारी में होने की वजह से परिवार को यह अंदाजा नहीं था कि उनकी बेटी को दहेज के लिए इस तरह परेशान किया जाएगा। जसविंदर ने बताया कि उनके तीन बेटियां है। मुस्कान सबसे बड़ी थी। वह गरीब परिवार से संबंध रखते हैं, इस कारण वह बेटी को ज्यादा दहेज भी नहीं दे पाए। बेटी की मौत के बाद से सभी ससुराल वाले फरार है। सिर्फ बेटी की सास पुलिस गिरफ्त में है।

    थाना माडल टाउन पुलिस मामले की जांच कर रही है। ससुराल पक्ष के चार लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। मुस्कान का पति अमित मेकअप आर्टिस्ट है जो कई महीनों से मुंबई में रह रहा है। मुस्कान के पिता ने बताया कि अक्सर ससुराल पक्ष उनसे यही डिमांड करता था कि अमित का कारोबार वह शुरू करवा कर दें। जसविंदर के मुताबिक, उसके पास इतने पैसे नहीं थे कि वह अमित को लुधियाना में कारोबार करवा सके।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here