हमसे जुड़े

Follow us

30.4 C
Chandigarh
Monday, March 30, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी यमुना में डूब...

    यमुना में डूबने से महिला की मौत, आत्महत्या की आशंका

    Kairana
    Kairana: यमुना में डूबने से महिला की मौत, आत्महत्या की आशंका

    कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana: यमुना नदी में डूबने से एक अधेड़ महिला की दर्दनाक मौत हो गई। महिला द्वारा नदी में कूदकर आत्महत्या किये जाने की आशंका है। हालांकि मृतक महिला की शिनाख्त नही हो पाई है। गुरुवार दोपहर करीब दो बजे एक अधेड़ महिला यूपी-हरियाणा सीमा पर स्थित यमुना नदी पर पहुंची। जहां पर उसने ब्रिज के निकट स्थित एक खोखे पर कोल्डड्रिंक पीया। Kairana

    बताया जा रहा है कि इसके पश्चात महिला ने ब्रिज के निकट ही यमुना में छलांग लगा दी। मामले की जानकारी होने पर कांवड़ यात्रा के मद्देनजर ब्रिज पर तैनात पीएसी के गोताखोरों ने अचेत अवस्था में महिला को यमुना से बाहर निकाला। इसके बाद, महिला को कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह पुलिस टीम के साथ अस्पताल में पहुंचे और मामले की जानकारी हासिल की। Kairana

    काफी जद्दोजहद के बाद भी मृतक महिला की शिनाख्त नही हो पाई है। पुलिस ने मृतक महिला के शव को पंचायतनामा भरने के पश्चात पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक महिला की आयु करीब 56 वर्ष बताई गई है। वहीं, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि यमुना में डूबने से एक महिला की मौत हुई है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतका की शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे है।

    यह भी पढ़ें:– पुलिस-प्रशासन के आपसी समन्वय के चलते निर्विघ्न सम्पन्न हुई कांवड़ यात्रा