हमसे जुड़े

Follow us

21.4 C
Chandigarh
Thursday, April 2, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी रोहतास में आक...

    रोहतास में आकाशीय बिजली गिरने से महिला की मौत, पुत्री घायल

    Weather
    Weather: मानसूनी सीजन में आकाशीय बिजली कड़कने पर खुले आसमान के नीचे रहना उचित नहीं

    डेहरी ऑन सोन। बिहार में रोहतास जिले के रोहतास थाना क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गयी तथा उनकी पुत्री घायल हो गयी। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को यहां बताया कि नागाटोली गांव में शुक्रवार की देर रात आकाशीय बिजली गिरने से सविता देवी (50 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि उनकी पुत्री डिंपल देवी गंभीर रूप से घायल हो गयी। डिंपल की शादी इसी साल बकनौरा गांव निवासी राजेश यादव के साथ हुई थी। डिंपल अपने मायके में ही थी। सूत्रों ने बताया कि घायल को रोहतास प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिये सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।