हमसे जुड़े

Follow us

21.4 C
Chandigarh
Thursday, April 2, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा सरसा: जिला मे...

    सरसा: जिला में कोरोना से महिला की मौत

    Coronavirus

    13 नए मामले मिले, 17 हुए स्वस्थ

    सरसा (सच कहूँ न्यूज)। जिला में मंगलवार को कोरोना से कीर्तिनगर निवासी 73 वर्षीय महिला की मौत हो गई। वहीं जिला में कोरोना पॉजिटिव के 13 नए केस सामने आए हैं जबकि 17 मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई है। नागरिक अस्पताल के सीएमओ डॉ. कृष्ण कुमार ने बताया कि जिला में मंगलवार को कीर्तिनगर निवासी 73 वर्षीय महिला की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि महिला उच्च रक्तचाप से पीड़ित थी। परिजनों ने उसे शहर के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया जहां उसकी रिपोर्ट पॉजिटीव आई थी।

    जिसकी आज मौत हो गई। उन्होंने बताया कि जिला में मंगलवार को मिले संक्रमितों में सरसा से पांच, डबवाली से एक, ऐलनाबाद से एक, कालांवाली से दो, नाथुसरी चौपटा से एक, चौटाला से दो व बडागुढ़ा से एक केसशामिल हैं। उन्होंने बताया कि जिला में 237 एक्टिव केस हैं। 17 मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई है। जिला में कोरोना से अब तक 112 लोगों की मौत हो चुकी है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।