हमसे जुड़े

Follow us

13.1 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home कैथल Rape Case: कै...

    Rape Case: कैथल में दुराचार मामले में आरोपी महिला हेड कांस्टेबल गिरफ्तार, एएसआई अभी भी फरार

    Kaithal News
    Kaithal Rape Case: कैथल में दुराचार मामले में आरोपी महिला हेड कांस्टेबल गिरफ्तार, एएसआई अभी भी फरार

    कैथल (सच कहूं न्यूज)। Rape Case: नाबालिग युवती के साथ दुराचार और देह व्यापार मामले में पुलिस ने आरोपी हेड कॉन्स्टेबल नीतू को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में अन्य आरोपी एएसआई जगभान अभी भी फरार है। दोनों पुलिसकर्मियों पर देह व्यापार गिरोह को संरक्षण देने का आरोप है। मामले की जांच डीएसपी गुरविंद्र कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पुलिसकर्मियों की भूमिका को लेकर गहराई से जांच की जा रही है और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। Kaithal News

    फरवरी में नाबालिग युवती की शिकायत पर कैथल सिटी थाने में मामला दर्ज किया गया था। शिकायत में प्रदीप और बलिंद्र पर रेप और देह व्यापार में धकेलने का आरोप लगाया गया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया। पूछताछ में सामने आया कि प्रदीप और बलिंद्र ने एक संगठित गिरोह बनाया था। यह गिरोह महिलाओं और नाबालिगों को बहला-फुसलाकर देह व्यापार में धकेलता था। गिरोह की कार्रवाई में पुलिसकर्मियों की संलिप्तता भी सामने आई। कैथल पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों और इस अपराध में शामिल लोगों की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि आगे की कार्रवाई के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है और जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जा सकता है। Kaithal News

    जांच के दौरान यह भी स्पष्ट हुआ कि हेड कॉन्स्टेबल नीतू ने गिरोह से पैसों का लेन-देन अपने परिजनों के खातों में किया और आरोपितों को पुलिस कार्रवाई से बचाने का प्रयास किया। नीतू ने गिरोह से भारी रकम लेकर उन्हें संरक्षण दिया, जिसके चलते गिरोह का आपराधिक नेटवर्क लगातार फलता-फूलता रहा। Kaithal News

    यह भी पढ़ें:– Haryana: पिहोवा, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर की हो गई चांदी, सैनी सरकार बनाने जा रही है ये चीज, जानें..

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here