हमसे जुड़े

Follow us

33.3 C
Chandigarh
Tuesday, March 31, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा फतेहाबाद में ...

    फतेहाबाद में बंदरों के डर से महिला छत से कूदी, दोनों टांगें टूटी

    Fatehabad News
    Fatehabad News: फतेहाबाद में बंदरों के डर से महिला छत से कूदी, दोनों टांगें टूटी

    फतेहाबाद (सच कहूँ न्यूज)। Fatehabad News: फतेहाबाद की भीमा बस्ती में बंदरों ने फिर महिला पर हमला कर दिया। बंदरों से बचने के प्रयास में महिला छत से कूदी गई, जिसके कारण महिला की दोनों टांगे टूटी गई। घायल किरण का पति संजय दिहाड़ी मजदूरी करता है। किरण की टांगे टूटने से घर में बच्चों की देखभाल और घरेलू काम का संकट गहरा गया है। पीड़ित परिवार ने सामाजिक संस्था जिन्दगी के अध्यक्ष हरदीप सिंह से इस मामले में हस्तक्षेप करके न्याय दिलवाने की अपील की। संस्था अध्यक्ष हरदीप सिंह ने अपनी टीम के साथ घायल महिला के घर पहुंचे।

    हरदीप सिंह ने नगर परिषद पर तीखे हमले बोलते हुए कहा कि चुनाव की आड़ में आवारा पशु, कुत्ते, बंदर पकड़ने जैसी जन समस्याओं से पल्ला झाड़ रहे हैं जन प्रतिनिधि और अधिकारी। उन्होंने कहा कि पूर्व में भी इसी कॉलोनी की एक महिला पर बंदरों के हमले से कर दिया था, जिसके कारण उसकी टांगे टूट गई थी। अब दो माह में इस दूसरी घटना ने चुनाव में बड़े-बड़े वायदे करते घूम रहे नेताओ और नगर परिषद फतेहाबाद की पोल खोल के रख दी है। पीड़िता के पति ने प्रशासन से मांग कि उनकी आर्थिक सहायता की जाए। Fatehabad News

    यह भी पढ़ें:–  दर्जनों दुल्हों ने घोड़ी और बग्घियों पर बैठ कर मांगा रोजगार, देखें

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here